सीएम उप सचिव सौम्या की गिरफ्तारी पर सिंहदेव बोले- ईडी ने कार्रवाई की है तो कुछ प्रमाण होगा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 04 दिसंंबर 2022। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के शिकंजे में फंसी राज्य प्रशासनिक सेवा की अफसर और मुख्यमंत्री की उपसचिव सौम्या चौरसिया को लेकर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया है। सिंहदेव ने कहा कि ईडी ने कार्रवाई की है, तो कोई प्रमाण होगा। ऐसा हमारा मानना है। अगर उसमें कोई भ्रष्टाचार के तथ्य सामने आते हैं तो उसमें जांच होगी। जांच में साबित होता है तो कार्रवाई होगी और होनी भी चाहिए। 

अगर बदनाम करने के लिए कार्रवाई तो प्रशासन संज्ञान लेगा
सिंहदेव ने कहा कि, अगर ईडी के पास प्रमाण नहीं है तो यह माना जाएगा कि किसी को अनावश्यक बदनाम करने के लिए गिरफ्तार किया होगा। अगर ऐसा है तो यह गलत है और सरकार का प्रशासनिक अमला इसे संज्ञान में लेगा। सरकार उन्हें बचाने के लिए क्यों ताकत झोंकेगी। वे प्रशासन की अंग है तो प्रशासन अपने स्तर पर देखेगा। सरकार उनकी ओर से क्यों लड़ेगी। वे खुद अपने लिए लड़ेंगी। 

ईडी के निशाने पर सिर्फ विपक्ष क्यों, यह प्रश्नचिन्ह लगाता है
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, ईडी पर प्रश्पचिन्ह भी लगता है। उन्होंने कहा कि, भाजपा से जुड़े लोगों के संदर्भ में जांच क्यों नहीं होती। क्या कोई मानेगा कि भाजपा के लोग भ्रष्टाचार से जुड़े नहीं हो सकते? तो सिर्फ विपक्ष की ही जांच क्यों होती है? ईडी जैसी वैधानिक संस्था वहां कार्रवाई क्यों नहीं करती? उन्होंने कहा कि, गलती है तो कार्रवाई होनी चाहिए, पर द्वेष भावना से नहीं होनी चाहिए। 

व्यक्ति अच्छा और बुरा दोनों होता है, पर सारा चरित्र बुरा नहीं होता
उन्होंने कहा कि, अनेको जगह देखने में आया है कि कि राजनीतिक भावना से फेरबदल किया गया, इसमें उल्हें कामयाबी मिली। कई बड़े नेता ईडी के रडार पर हैं? इस सवाल पर सिंहदेव ने कहा कि, कोई हो, कोई भी व्यक्ति हो, अगर गलत किया है तो गलत है। उनका कृत्य गलत है, तो कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, कोई भी व्यक्ति होता है तो अच्छा और बुरा दोनों होता है। सारा चरित्र बुरा नहीं होता है।

Leave a Reply

Next Post

अक्षय कुमार ने रेड सी फिल्म फेस्टिवल में किया अपने नए प्रोजेक्ट का एलान, ऐसी होगी कहानी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 04 दिसंबर 2022। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों साउदी अरब के जेधा में आयोजित रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपने जलवे बिखेर रहे हैं। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज को लेकर खुलासा किया है, जिसकी शूटिंग वो […]

You May Like

इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी....|....कश्मीर के बाद अब उत्तराखंड में बर्फबारी....|....अमेरिका में कार्गों प्लेन गाड़ियों से टकराया, 5 मौतें:3 की हालत गंभीर....|....दिल्ली पीजी हादसा- मलबे से एक और शव मिला....|....सही गिनती, सही आंकड़े, सही हिस्सेदारी, सामाजिक न्याय: नाना भाऊ पटोले....|....बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव