मनीष सिसोदिया सड़क का निरीक्षण कर 22 दिन बाद भी नहीं लौटे, भाजपा विधायक ने कर दिया उद्घाटन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 21 अक्टूबर 2024। अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार ने 29 सितंबर को दावा किया था कि राजधानी की सभी टूटी-फूटी सड़कों का निरीक्षण किया जाएगा और इसे तत्काल ठीक कराया जाएगा। इसके अगले ही दिन यानी 30 सितंबर को आम आदमी पार्टी ने यह अभियान शुरू किया, दिल्ली सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अपने विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज में आने वाली एक सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने इसे जल्द ठीक करने का वादा भी किया। सिसोदिया के इस दावे के 22 दिन बीत चुके हैं, स्थानीय निवासी कह रहे हैं कि मनीष सिसोदिया ने सड़क ठीक कराने का दावा किया था, लेकिन तब से अब तक वे यहां पर वापस नहीं लौटे हैं। लेकिन ठीक इसी जगह पर 21 अक्तूबर को लक्ष्मीनगर से भाजपा विधायक अभय वर्मा ने सड़क को ठीक कराने के कार्य का उद्घाटन कर दिया है। गणेश चौक से वीथ्रीएस मॉल जाने वाली यह सड़क लगभग डेढ़ करोड़ रुपये से ठीक की जाएगी। मौके पर मौजूद इंजीनियर ने कहा कि रोड को ठीक होने में करीब एक महीने का समय लग जाएगा।  

भाजपा विधायक अभय वर्मा ने अमर उजाला से कहा कि अरविंद केजरीवाल की तरह आम आदमी पार्टी के सभी नेता झूठ बोलने और झूठे वादे करने में माहिर हो गए हैं। मनीष सिसोदिया ने सड़क का निरीक्षण तो किया, लेकिन अब तक इसे ठीक कराने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। जबकि इसी बीच उन्होंने अपने क्षेत्र की सड़क को ठीक कराने का काम शुरू कर दिया है। 

अभय वर्मा ने कहा कि इसके लिए भी पीडब्ल्यूडी उन्हें फंड नहीं दे रही थी। इसके लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ा। रविवार देर शाम को उनके पास फोन आया कि वे अपने क्षेत्र की सड़क का काम करवा सकते हैं। इसके बाद उन्होंने इस सड़क को ठीक कराने के काम का उद्घाटन किया। भाजपा नेता ने दावा किया कि उनकी पार्टी जमीनी स्तर पर बहुत काम कर रही है और अपने काम के बल पर वह इस बार सत्ता में आने में कामयाब रहेगी, जबकि आम आदमी पार्टी को अपने गलत कार्यों का भुगतान करना पड़ेगा और उसकी विदाई तय है। 

Leave a Reply

Next Post

राजा राम का दूसरा गाना "चॉकलेटी सड़िया" हुआ रिलीज, ट्रेडिंग स्टार खेसारीलाल यादव के साथ सपना चौहान, वीडियो हुआ वायरल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / रंजन सिन्हा मुंबई 21 अक्टूबर 2024। भोजपुरी फ़िल्म राजा राम के पहले गाना चुम्मा चुम्मा की अपार सफलता के बाद ट्रेडिंग स्टार खेसारीलाल यादव का नया व दूसरा गाना “चॉकलेटी सड़िया” रिलीज होते ही इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस गाने में खेसारीलाल के […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी