सीआरपीएफ के दो सब इंस्पेक्टर निकले कोरोना पॉजिटिव, साथ रहने वालों का किया जा रहा आरटीपीसीआर टेस्ट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 28 दिसंबर 2023। जगदलपुर के घोड़ापैगा में सीआरपीएफ के दो सब-इंस्पेक्टर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया। कार्यालय में मौजूद अन्य जवानों का भी टेस्ट कराया जा रहा है। इसके अलावा उन्हें अलग से एक रूम में रखवाया जा रहा है। साथ ही गाइड लाइन का पालन किया जा रहा है। कोरोना पॉजिटिव मिले सब-इंस्पेक्टर ई फॉर सिग्नल में पदस्थ हैं।

बताया जा रहा है कि कोतवाली थाना के पीछे बने सीआरपीएफ कार्यालय के दो जवानों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। इसके अलावा इन जवानों के संपर्क में रहने वाले अन्य जवानों की एंटीजन कीट से जांच करने के साथ ही उनका आरटीपीसीआर जांच करने की बात कही गई है। फिलहाल दोनों जवानों की स्थिति ठीक बताई जा रही है, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में शिफ्ट नहीं किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, इन जवानों को सर्दी-खांसी की शिकायत थी, जिसके बाद उनकी जांच के लिए टीम को भेजा गया था। जांच में कोरोना के लक्षण देखते हुए डॉक्टरों ने एंटीजन कीट से कोरोना की जांच की, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्हें बाकी जवानों से अलग रखा गया है। डॉक्टरों ने फौरन होम आइसोलेशन में शिफ्ट किया।

Leave a Reply

Next Post

किसान विभिन्न व्यवसायों को अपनाकर अपनी आय में कर सकते हैं वृद्धिः प्रधानमंत्री मोदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर हरिद्वार 28 दिसंबर 2023। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन, मछली पालन, मौन पालन आदि व्यवसाय कर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के दौरान जनपद हरिद्वार के विधान […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन