वन मंडलाधिकारी बलरामपुर और नवीन बंसल के विरुद्ध थाना बलरामपुर में एफआईआर दर्ज

शेयर करे

न्यायिक दंडाधिकारी बलरामपुर के न्यायालय ने सप्लायर और वन विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का दिया था आदेश, डीके सोनी द्वारा पेश किया गया था परिवाद

मामला बलरामपुर वनमंडल का वारवेट बाएर सप्लाई किए बिना 29,10900 रुपए का भुगतान का

डी.के. सोनी अधिवक्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बलरामपुर 05 अगस्त 2023। मामला बलरामपुर जिले के वन मंडलाधिकारी वन मंडल बलरामपुर के द्वारा मैसर्स दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी प्रोपाइटर नवीन बंसल सदर रोड अंबिकापुर को सीएसआईडीसी पोर्टल के माध्यम से आदेश क्रमांक 3220 11 6 0000 4 दिनांक 16 जनवरी 2022 को विभागीय मद से सहायक प्राकृतिक पुनरुत्पादन कार्य में सुरक्षा कार्य हेतु 36250 किलोग्राम बारबेट वायर का प्रदाय करने हेतु आदेश दिया गया था एवं आदेश क्रमांक 322 020 500015 दिनांक 5 फरवरी 2022 को कैंपा मद से हाईटेक नर्सरी में सुरक्षा कार्य हेतु 6912 किलोग्राम चैनलिंक का प्रदाय आदेश जारी किया गया था जिसमें दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी के द्वारा मात्र 5050 किलोग्राम चैन लिंक फैंस प्रदाय किया गया तथा 1862 किलोग्राम चैन लिंक फैंस आदेश के अनुसार प्रदाय नहीं किया गया जबकि दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी के द्वारा आदेशित मात्रा का पूर्ण भुगतान प्राप्त कर लिया गया था जिसके संबंध में वन मंडलाधिकारी बलरामपुर के द्वारा दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी अंबिकापुर को दिनांक 8 अगस्त 2022 को पत्र क्रमांक 1830 लिखा गया तथा 1862 किलोग्राम चैन लिंक फैंस प्रदाय करने हेतु बोला गया लेकिन उसके बाद भी दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी के द्वारा सामग्री प्रदान नहीं किया गया जिसके कारण दिनांक 20 अगस्त 2022 एवं 17 अक्टूबर 2022 को भी वन मंडलाधिकारी बलरामपुर वन मंडल के द्वारा पत्र लिखकर सामाग्री प्रदाय किए जाने का निर्देश दिया गया लेकिन उसके उपरांत भी दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी के द्वारा शासन से राशि प्राप्त करने के बाद भी सामग्री प्रदाय नहीं किया गया तथा शासकीय राशि का गबन दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी के द्वारा वन मंडल के डीएफओ लक्ष्मण सिंह के साथ मिलकर किया गया तथा सामग्री दिए बगैर ही फर्जी बिल बाउचर प्रस्तुत कर लाखों रुपए की राशि आहरण कर लिया जिसमें मेसर्स दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर के अलावा डीएफओ लक्ष्मण सिंह के द्वारा राशि भुगतान किया था।
क्योंकि किसी भी सामग्री को प्रदाय करने के उपरांत ही संबंधित वन परिक्षेत्राधिकारी एवं उप वन मंडलाधिकारी के द्वारा सामाग्री प्रदाय करने के संबंध में एनओसी प्रदाय किया जाता है तथा हस्ताक्षर कर वन मंडलाधिकारी को प्रदाय किया जाता है तो ही राशि का भुगतान किया जाता है लेकिन दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर को दो बिल में कुल राशि 29,10 900 रुपए का भुगतान संबंधित लक्ष्मण सिंह वन मंडलाधिकारी के द्वारा बिना जांच पड़ताल किए कर दिया गया एवं शासन के साथ धोखाधड़ी एवं चीटिंग की गई तथा शासकीय राशि का गबन सुनियोजित तरीके से किया गया जो कि आपराधिक कृत्य है जिस के संबंध में दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी सदर रोड अंबिकापुर के प्रोपराइटर एवं लक्ष्मण सिंह वन मंडलाधिकारी के विरुद्ध शासकीय राशि गबन करने तथा फर्जी बिल वाउचर बनाने के संबंध में डीके सोनी अधिवक्ता के द्वारा न्यायिक दंडाधिकारी बलरामपुर के न्यायालय में धारा 156(3)दंड प्रक्रिया संहिता के तहत परिवाद पेश किया गया एवं दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी तथा कूट रचित दस्तावेज तैयार करने वाले अधिकारी के विरुद्ध अपराध अंतर्गत धारा 409 भादवी के तहत अपराध पंजीबद्ध किए जाने का निवेदन न्यायालय से किया गया है जिसमे न्यायालय के न्यायाधीश श्री दीपक कुमार शर्मा के द्वारा दिनाक 5//7/23 को आदेश दिया गया कि थाना प्रभारी बलरामपुर शिकायतकर्ता के आवेदन पर प्रथम सूचना पर दर्ज करते हुए अन्वेषण कर अभियोग पत्र पेश करे, जिसके आधार पर थाना बलरामपुर के द्वारा दिनाक़ 2/8/23 को अपराध क्रमांक 88/2023 अंतर्गत धारा 409भा द वि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है, और मामले में विवेचना प्रारंभ कर दी गई है ।

Leave a Reply

Next Post

नाबालिग के साथ गैंगरेप और हत्या की जांच के लिए भाजपा ने बनाई कमेटी, इन महिला सांसदों को सौंपी जिम्मेदारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 अगस्त 2023। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार के बाद उसे कोयले की भट्टी में जलाकर मार डालने की घटना की जांच के लिए शुक्रवार को पार्टी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप