बोनस के रूप में एडवांस एक लाख रुपए दूर्गा पूजा के पहले कोयला मज़दूरों एवं ठेका मज़दूरों को दिलाने के लिए होगा आंदोलन – हरिद्वार सिंह

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 23 सितंबर 2025। मानकीकरण समिति की बैठक कोर्ट के आदेश से स्थगित हो गई है यूनियनों के आपसी झगड़े का नुकसान मज़दूरों को उठाना पडे एटक को मंजूर नही है प्रबंधन पर सरकार के अनैतिक दबाव का ही नतीजा है कि मानकीकरण समीति की बैठक नहीं हुई यदि जे बी बी सी सी आई की बैठक में इंटक शामिल हो सकती है तो मानकीकरण समिति की बैठक में क्यों नही उसे बुलाया जा सकता था जो भी हो मज़दूरों को चाहिए पैसा ।इसलिए एटक ने प्रबंधन से माँग किया है कि दुर्गा पूजा के पहले कोयला मज़दूरों को एक एक लाख रुपये बतौर एडवांस दे तथा ठेका मज़दूरों को 8.33% के हिसाब से एडवांस के रूप मे भुगतान करे इस माँग को लेकर एटक दिगर यूनियनों से मिलकर आंदोलन करेगी मज़दूर साल भर जान जोखिम में डाल कर उत्पादन करता है और कोल इंडिया का मुनाफा होता है उसे बर्षो से चली आ रही परिपाटी का इंतज़ार रहता है कि दूर्गा पूजा के अवसर पर बोनस मिलेगा मज़दूरों को बोनस मिले यह युनियन की नैतिक ज़िम्मेदारी है इसीलिए साथियों को मालूम है कि प्रबंधन पर एवं सरकार पर दबाव बनाने के लिए कैसे आंदोलन किया जाता है फिर भी आप कल से ही दूर्गा पूजा के पहले एक लाख रुपये कोयला मज़दूरों को भुगतान करो के नारे साथ मैदान मे उतर जायें सफलता जरूर मिलेगी। कामरेड रमेन्द्र कुमार आई एम डबल्यू एफ के महामंत्री के निर्देश का पालन करें यह बात आई एम डबल्यू एफ के संयुक्त महामंत्री कामरेड हरिद्वार सिंह ने बतौर जानकारी दी है।

सिंगल बेंच कलकत्ता हाईकोर्ट के फ़ैसले के मुताबिक़ इंटक को मानकीकरण समिति में शामिल करना था लेकिन सरकार के दबाव में प्रबंधन डबल बेंच में चली गई डबल बेंच कलकत्ता हाईकोर्ट ने सिंगल बेंच के फ़ैसले को बरकरार रखा और मानकीकरण समिति की बैठक को कोर्ट ने अगले फ़ैसले तक सस्पेंड कर दिया है जिसके कारण कोयला मज़दूर बोनस से दशहरा जैसा त्यौहार के अवसर पर बंचित रह गये जिसका हमें दुःख है और कोशिश कर रहे हैं कि किसी न किसी रूप में त्योहार के पूर्व मज़दूरों को पैसा पहुँचे और मज़दूरों का त्योहार मनाया जा सके किसी केन्द्रीय युनियन के शामिल होने या नहीं होने से किसी को क्या फर्क पड़ता है मज़दूरों का हित सबका उद्देश्य है

Leave a Reply

Next Post

केंद्र सरकार एवं बीएमएस के दबाव के चलते 2.20 लाख कोयला कर्मचारी एवं लाखों ठेका श्रमिकों का सालाना बोनस का फैसला अधर में - वीएम मनोहर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा/बिलासपुर 23 सितंबर 2025। सिंगल बेंच कोलकाता हाई कोर्ट के फैसले के मुताबिक इंटक को मानकीकरण समिति में शामिल करना था ।लेकिन सरकार एवं बीएमएस के दबाव में प्रबंधन डबल बेंच में चली गई डबल बेंच कोलकाता हाई कोर्ट ने सिंगल बेंच के फैसलों को बरकरार […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी