पीएम मोदी ने पत्रकारों को कहा- धन्यवाद; भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पहली प्रतिक्रिया

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 03 फरवरी 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पहली बार मीडिया के सामने प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, जब पीएम मोदी एनडीए संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के लिए पार्लियामेंट एनेक्सी बिल्डिंग पहुंचे तो इस दौरान वहां मौजूद तमाम पत्रकारों ने उन्हें भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के लिए शुभकामनाएं दी, जिस पर पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए सभी को धन्यवाद कहा।

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता
भारत और अमेरिका के बीच बने व्यापार समझौते के तहत अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर पारस्परिक शुल्क को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि नया टैरिफ कब से लागू होगा? भारत किन अमेरिकी उत्पादों की खरीद बढ़ाएगा? और व्यापार बाधाएं कैसे कम होंगी? बता दें कि, अमेरिका की तरफ से भारतीय वस्तुओं पर 50% टैरिफ लगाने के बाद व्यापारिक संबंध तनावपूर्ण हो गए थे, जिसमें रूसी तेल खरीद से जुड़ा 25% शुल्क भी शामिल था।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आत्मविश्वास वह शक्ति है जो सब कुछ संभव बनाती है और विकसित भारत के सपने को साकार करने में मदद करेगी। सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा- आत्मविश्वास वह शक्ति है, जिसके बल पर सब कुछ संभव है। विकसित भारत के सपने को साकार करने में देशवासियों की यही शक्ति बहुत काम आने वाली है। 

पीएम मोदी की तरफ से साझा किए गए संस्कृत श्लोक का अर्थ है कि धन सही कर्मों से अर्जित होता है। श्लोक में लिखा है, ‘यह (धन) साहस और आत्मविश्वास से बढ़ता है, कौशल और दक्षता से स्थिर रहता है, और अनुशासन से सुरक्षित रहने पर राष्ट्र की प्रगति में योगदान देता है।’ बता दें कि, पीएम मोदी ने यह पोस्ट भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर सहमति बनने के कुछ घंटों किया है। 

Leave a Reply

Next Post

विकासनगर में बड़ा हादसा, 30 यात्रियों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, तीन की मौत, कई घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर विकासनगर (देहरादून) 03 फरवरी 2026। उत्तराखंड के विकासनगर में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। हिमाचल की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के नेरवा से पांवटा जा रही एचपी रोडवेज बस हरिपुर -कोटी […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी