सोन नदी में डूबे परिवार के सात बच्चे, पांच बच्चों के शव मिले, दो की तलाश जारी; नहाने गए थे सभी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रोहतास 06 अक्टूबर 2024। रोहतास के तुम्बा गांव के गुजरने वाली सोन नद (नदी का पुल्लिंग रूप) में एक ही परिवार के सात बच्चे डूब गए। इनमें से पांच बच्चों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं। वहीं दो बच्चों की तलाश जारी है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस सर्च अभियान चला रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही परिवार के लोग पहुंचे। रो-रोकर उनका बुरा हाल है। दो बच्चों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। 

पांचों ने दम तोड़ दिया था
स्थानीय लोगों रोहतास के केदार गौड़ के परिवार के सात बच्चे (सबकी उम्र आठ से बारह साल के बीच में है) सोन नद में नहाने गए थे। अचानक गहराई जाने से एक बच्चा डूबने लगा। उसको बचाने के चक्कर में सातों डूब गए। सभी ने मदद से लिए आवाज लगाई लेकिन जब तक लोग पहुंचते तब तक सभी नदी की तेज धार में बहने लगे। आननफानन में गोातखोरों की टीम ने पांच बच्चों को बाहर निकाला। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी। पांचों ने दम तोड़ दिया था। 

दो बच्चों की तलाश जारी है
डेहरी के एसडीएम सूर्य प्रताप सिंह ने सिंह ने केदार गौड़ के चार बच्चे और उनके रिश्तेदार के तीन बच्चे सोन नद में नहाने गए थे। जलस्तर काफी अधिक होने के कारण बच्चे डूब गए। इनमें से पांच की लाशों बाहर निकाल लिया गया है। दो की तलाश चल रही है। डूबने वाले सात में दो बच्ची भी शामिल थी। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

Leave a Reply

Next Post

दक्षिण 24 परगना में मिली बच्ची के शव पर चोट के कई निशान'; परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 06 अक्टूबर 2024। कोलकाता डॉक्टर रेप केस का गुस्सा नही थमा था कि पश्चिम बंगाल में एक बार फिर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। यहां महिलाओं की सुरक्षा पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामले में दक्षिण 24 परगना जिले में कोचिंग […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च