आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास को मिला दुनिया के बेस्ट बैंकर का सम्मान, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 02 सितम्बर 2023। भारतीय अर्थव्यस्था की दुनिया लोहा मान रही है और भारत की अर्थव्यस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को अमेरिकी पत्रिका ‘ग्लोबल फाइनेंस’ ने वैश्विक स्तर पर शीर्ष केंद्रीय बैंकर का सम्मान दिया है।अमेरिकी ग्लोबल फाइनेंस पत्रिका द्वारा शक्तिकांत दास को विश्व का सर्वश्रेष्ठ बैंकर बताने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि ‘यह वैश्विक मंच पर हमारे वित्तीय नेतृत्व को दर्शाता है।

अमेरिकी ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड्स 2023 में आरबीआई गवर्नर को ‘A+’ ग्रेड रेट‍िंग दी गई है। शक्तिकांत दास को दुनिया की उन तीन केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की ल‍िस्‍ट में भी टॉप में रखा गया जिन्हें ‘A+’ रेटिंग दी गई है। इनमें वियतनाम के सेंट्रल बैंक के चीफ गुयेन थी और होंग स्विट्जरलैंड के गवर्नर थॉमस जे जॉर्डन को भी ‘A+’ रेटिंग म‍िली है।

आपको बता दें कि ग्लोबल फाइनेंस पत्रिका महंगाई पर नियंत्रण, मुद्रा स्थिरता, आर्थिक वृद्धि लक्ष्य और ब्याज दर प्रबंधन के आधार पर ‘ए’ से ग्रेड ‘एफ’ तक का रेटिंग करता है। सबसे बेहतर प्रदर्शन के लिए ग्रेड A दिया जाता है। वहीं निम्न यानी विफल प्रदर्शन के लिए F ग्रेड दिया जाता है। आपको बता दें कि इससे पहले लंदन सेंट्रल बैंक ने जून 2023 में आरबीआई शक्तिकांत दास को गवर्नर ऑफ द ईयर सम्मान से सम्मानित किया था।

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दास को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास को बधाई। यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। यह वैश्विक मंच पर हमारे वित्तीय नेतृत्व को दर्शाता है। उनका समर्पण और दूरदर्शिता हमारे देश के विकास को मजबूत करती रहेगी।

Leave a Reply

Next Post

आदित्य एल1 में देवी अहिल्या की नगरी महेश्वर की बेटी का भी योगदान, पेलोड बनाने वाली टीम में रहीं शामिल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   महेश्वर 02 सितम्बर 2023। देवी अहिल्या बाई होलकर की हेरिटेज नगरी महेश्वर की बेटी ने आदित्य एल1 मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पेलोड बनाने वाली टीम का अहम हिस्सा रहीं प्रिया शर्मा की इस उपलब्धि से न केवल निमाड़ बल्कि मध्य प्रदेश भी गौरवान्वित हुआ […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'