दिल्ली में एक घर में मिलीं दो लाशें: बुजुर्ग महिलाओं के हैं दोनों शव, मौत की वजह स्पष्ट नहीं, छानबीन शुरू

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 28 मई 2026। दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में गुरुवार को सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां स्थित एक घर के भीतर दो बुजुर्ग महिलाएं मृत पाई गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीमें भी घटनास्थल पर जांच कर रही हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में अभी और जानकारी का इंतजार है। 28 मई को सुबह करीब 10:30 बजे मकान संख्या R-852 से दुर्गंध आने की सूचना मिली। यह जानकारी घर के पोर्च में सफाई करने वाली घरेलू सहायिका ने पुलिस को दी। उसने बताया कि घर के सभी दरवाजे बंद थे और परिसर के अंदर से तेज दुर्गंध आ रही थी। सूचना मिलने पर जांच अधिकारी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। वहां घर के एक कमरे में दो बुजुर्ग महिलाएं अचेत अवस्था में पड़ी मिलीं। उनकी पहचान चंद्र कांता और सरोज बाला के रूप में हुई। दोनों की उम्र लगभग 80 वर्ष थी। एक महिला का शव बिस्तर पर पड़ा था, जबकि दूसरी महिला का शव फर्श पर मिला। मकान एक मंजिला है और इसमें प्रवेश के चार रास्ते हैं। निरीक्षण के दौरान जबरन प्रवेश या तोड़फोड़ के कोई निशान नहीं मिले। स्थानीय पूछताछ में पता चला कि दोनों महिलाएं लंबे समय से इस मकान में साथ रह रही थीं। सरोज बाला अविवाहित थीं, जबकि चंद्र कांता उनकी भाभी थीं।

मौके पर क्राइम टीम, एफएसएल टीम और कैट एम्बुलेंस को जांच के लिए बुलाया गया। कैट एम्बुलेंस टीम ने दोनों महिलाओं की जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच और पड़ोसियों से पूछताछ में फिलहाल किसी साजिश या आपराधिक घटना की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। दोनों शवों को धारा 194 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई के लिए आरएमएल अस्पताल भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

वैभव सूर्यवंशी से प्रभावित हुए दिग्गज खिलाड़ी: सलामी बल्लेबाज के कायल हुए सचिन, बोले- कमाल की है बैट स्विंग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 28 मई 2026। भारत को वैभव सूर्यवंशी के रूप में एक नया सितारा मिला है। वैभव ने आईपीएल 2026 में अपना दम दिखाया है और वह लगातार विस्फोटक बल्लेबाजी से रोज नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत