वैभव सूर्यवंशी से प्रभावित हुए दिग्गज खिलाड़ी: सलामी बल्लेबाज के कायल हुए सचिन, बोले- कमाल की है बैट स्विंग

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 28 मई 2026। भारत को वैभव सूर्यवंशी के रूप में एक नया सितारा मिला है। वैभव ने आईपीएल 2026 में अपना दम दिखाया है और वह लगातार विस्फोटक बल्लेबाजी से रोज नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव ने दमदार बल्लेबाजी की 29 गेंदों पर 97 रन ठोक डाले। 15 साल के वैभव की बल्लेबाजी देखकर हर कोई हैरान रह गया और अब सचिन तेंदुलकर सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों ने इस युवा बल्लेबाज को जमकर सराहा है। 

मुल्लांपुर में आया वैभव का तूफान
वैभव ने हैदराबाद के खिलाफ शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। वैभव के सामने जो भी गेंदबाज आया, उन्होंने हर उस गेंदबाज को अपना निशाना बनाया। मुल्लांपुर में जब तक वैभव बल्लेबाजी कर रहे थे, तब तक चौकों-छक्कों की बरसात होती रही। वैभव आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने के करीब पहुंच गए थे। हालांकि, बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वह अपना विकेट गंवा बैठे और क्रिस गेल का ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए।

एक सीजन में लगाए सर्वाधिक छक्के

  • वैभव भले ही सबसे तेज शतक नहीं लगा सके, लेकिन उन्होंने एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया। 
  • वैभव अब तक इस सीजन में 65 छक्के लगा चुके हैं। 
  • उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल के 59 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। 
  • वैभव के दम पर ही राजस्थान ने हैदराबाद को हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बनाई जहां उसका सामना गुजरात टाइटंस से शुक्रवार को होगा। 

सचिन ने वैभव की पारी का किया विश्लेषण 
वैभव की पारी देखकर खुद सचिन भी खुद को नहीं रोक सके। सचिन ने इस बल्लेबाज को जमकर सराहा और यहां तक कि वह बैट स्विंग को लेकर काफी प्रभावित हुए। सचिन ने एक्स पर लिखा, वैभव सूर्यवंशी का बल्ले का स्विंग शानदार रहा है। इससे भी अधिक उल्लेखनीय बात यह है कि वे कितनी खूबसूरती से अपने फ्रंट फुट को हटाकर पैरों की ओर आने वाली गेंदों के लिए जगह बनाते हैं। यह स्वतंत्रता उन्हें उस तरह से खेलने की अनुमति देती है जिस तरह से वे खेलते हैं। यह पारी वाकई शानदार थी!

विश्व कप विजेता और भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी सूर्यवंशी को अभूतपूर्व बताया। उन्होंने लिखा, ‘बेबी बॉस ने यूनिवर्स बॉस का रिकॉर्ड तोड़ा। अविश्वसनीय! इस बच्चे को खेलते देखना बहुत अच्छा लगता है।’ पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना ने कहा कि सूर्यवंशी जैसे क्रिकेटर यह भरोसा दिलाते हैं कि भारतीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में है। रैना ने सोशल मीडिया पर लिखा, वैभव सूर्यवंशी ने इस टूर्नामेंट में जो कमाल किया है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। क्या खिलाड़ी हैं, क्या प्रतिभा के धनी हैं! लोग उन्हें बल्लेबाजी करते देखने के लिए उत्सुक हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली संगठन में बड़ा बदलाव: भाजपा को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को सौंपी गई भाजपा की कमान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 28 मई 2026। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली प्रदेश के नए अध्यक्ष की घोषणा की है। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को यह पद सौंपा गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उन्हें नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला