गुना में भीषण सड़क हादसा: ओवरटेक करते समय चलती कार पर पलटा ट्रक, हादसे में चार की मौत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गुना 26 दिसंबर 2023। मध्य प्रदेश के गुना जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। कोहरे की वजह से शहर के बाईपास पर मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। हादसे में मरने वालों में तीन महिलाएं शामिल हैं। राजगढ़ जिले के सारंगपुर निवासी शाक्य परिवार अल्टो कार से भिंड की तरफ जा रहा था। गुना बाईपास से गुजरने के दौरान कबाड़ से भरा एक ट्रक कार के ऊपर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कार के ऊपर गिर चुके ट्रक को जेसीबी से हटवाया गया। बताया जा रहा है कि कार में पोस्ट मैट्रिक छात्रावास सारंगपुर के चौकीदार रामप्रकाश शाक्यवार और उनका परिवार सवार था। सभी मृतकों और घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

कार चला रहे सुमित ने बताया कि वो कार को रोड पर लेकर आ रहा था। इसी दौरान पीछ से स्पीड में ट्रक आ गया। ट्रक ड्राइवर ने न तो हॉर्न बजाया, न ही उसने ब्रेक लगाए। वह सीधा चला आया और गलत साइड ट्रक काट दिया। इससे ट्रक टकराते हुए कार पर पलट गया। हादसे में रामप्रकाश, जय देवी, रोशनी और गीता की मौत हो गई। भाई-बहन सुमित और राखी घायल हैं। 
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैंट टीआई पंकज त्यागी ने बताया कि दो की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बाकी के दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा। परिवार मूल रूप से भिंड जिले के लहार का रहने वाला है। इनमें से एक राजगढ़ जिले के सारंगपुर में सरकारी नौकरी करते थे। इस वजह से यह परिवार सारंगपुर में रहने लगा था।

Leave a Reply

Next Post

लोकसभा चुनाव 2024: बंगाल फतह करने और ममता को मात देने की रणनीति बनाएंगे अमित शाह और जेपी नड्डा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 26 दिसंबर 2023। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में लोकसभा 2024 के लिए कमर कस ली है। बंगाल फतह, ममता बनर्जी को मात और विपक्षी एकता को ध्वस्त करने की रणनीति बनाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा देर […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान