11 लोकसभा सीटों में कमल खिलाने में प्रदेश की युवाओं की भूमिका भी रहेगी अहम – टंकराम वर्मा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजयुमो को बैठक संपन्न

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 13 जनवरी 2024 । भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला रायपुर ग्रामीण का जिला स्तरीय मंडल सशक्तिकरण अभियान (एक दिवसीय कार्यशाला) लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर एवं विधानसभा स्तरीय नव मतदाता सम्मेलन के सन्दर्भ में बैठक आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा कहा कि प्रदेश में युवाओं की भूमिका प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। जिस प्रकार से हमारे युवा कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत 2023 विधानसभा चुनाव में की है उसी क्रम को जारी रखते हुए हमें आगामी लोकसभा चुनाव में भी करनी है। प्रदेश की 11 की 11 लोकसभा सीटों में जनता की आशीर्वाद से कमल खिलाने में प्रदेश की युवाओं की भूमिका अहम रहेगी इसलिए हमें अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा की रीति नीति से जोड़कर भाजपा परिवार में जोड़ना है ताकि देश का नेतृत्व फिर से एक बार मोदी जी के मजबूत हाथों में हो। मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में जो वादे किए हैं उसे जल्द से जल्द पूरा करेगी। यह मोदी की गारंटी है जिसकी पूरा होने की पूरी गारंटी है। और इसकी शुरुआत हो गई है जल्द से जल्द भाजपा सभी वादों को पूरा करेगी और छत्तीसगढ़ को खुशहाल छत्तीसगढ़ बनायेगी।

इस दौरान रायपुर सांसद सुनील सोनी, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, उपकार चन्द्राकर, अशोक पांडेय, अनिल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजयुमो फणेद्र भूषण वर्मा, समीर फरिकार, गजेन्द्र यादव, सुनील शर्मा, श्रीमती स्वाती वर्मा, सहित प्रदेश व जिले के पदाधिकारी, कार्यसमिति एवं मंडल के अध्यक्ष एवं महामंत्री की उपस्थिति में संपन्न हुई ।

Leave a Reply

Next Post

सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, पुलिस की वर्दी पहनकर घुसा शराबी युवक, लड़कियों से की बदतमीजी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 13 जनवरी 2024। सीएम डॉक्टर मोहन यादव के शहडोल पहुंचने से पहले उनकी सुरक्षा में एक बड़ी चूक का मामला सामने आया है। एक अज्ञात व्यक्ति शराब पीकर नशे की हालत में पुलिस की वर्दी पहने सुरक्षा जवानों के बीच घुस गया और उनके बीच […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी