बकरीद पर ढील: सुप्रीम कोर्ट ने केरल सरकार को लताड़ा, कहा- अगर संक्रमण फैला तो कार्रवाई होगी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 20 जुलाई 2021। केरल में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में केरल सरकार की ओर से बकरीद पर लॉकडाउन में ढील दिए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा, ‘यह अफसोस की बात है कि राज्य सरकार व्यापारी संगठनों के दबाव में आ गई। उन इलाकों में भी दुकान खोलने की अनुमति दी जहां कोरोना दर 15 फीसदी से अधिक है और लोगों की जान को खतरे में डाल दिया।’

सुप्रीम कोर्ट ने बकरीद के मद्देनजर लॉकडाउन में ढील देने पर केरल सरकार को जमकर लताड़ लगाई। कहा कि यह चौंकाने वाली स्थिति है। राज्य सरकार ने ट्रेडर्स समूह के दबाव में बाजार खोल दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केरल सरकार का हलफनामा चिंताजनक। यह भारत के सभी नागरिकों को जीवन के अधिकार की गारंटी नहीं देता है। केरल सरकार ने बकरीद के अवसर पर इस तरह की छूट देकर देश के नागरिकों के लिए राष्ट्रव्यापी महामारी के जोखिम को बढ़ा दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘हम केरल सरकार को संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत निहित जीवन के अधिकार पर ध्यान देने का निर्देश देते हैं।’  साथ ही कहा कि अगर अगर बकरीद के लिए राज्य द्वारा दी गई ढील से कोविड-19 का और प्रसार होता है, तो वह कार्रवाई करेगा।

हालांकि, बकरीद पर लॉकडाउन ढील पर केरल सरकार द्वारा अधिसूचना को रद्द करने पर सुप्रीम कोर्ट का कोई आदेश नहीं दिया। लॉकडाउन में ढील का आज आखिरी दिन है। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने कहा कि कुछ आदेश पारित किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा अब कोई मतलब नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित, शांतनु सेन पर कार्रवाई के बाद पीयूष गोयल ने बुलाई बैठक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 23 जुलाई 2021। संसद के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। दोनों सदनों में आज भी जोरदार हंगामा हुआ। हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 26 जुलाई तक स्थगित कर दी गई। वहीं टीएमसी सांसद शांतनु सेन को पूरे सत्र के लिए सस्पेंड […]

You May Like

फसल सुरक्षा के नाम पर बिछा मौत का जाल....|....झीरम घाटी कांड में सजा पर फैसला आज....|....ऋचा ने मिस एमपी का खिताब जीता, फिर चुना कॉर्पोरेट करियर....|....पुलिसकर्मी पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप....|....नकली सप्लीमेंट और एलोपैथिक दवाओं का खेल पकड़ा, पांच गिरफ्तार....|....दिल्ली में आशा कार्यकर्ताओं को अब मिलेंगे 6000 रुपये....|....खून से सने कपड़ों ने खोला अंधे कत्ल का राज....|....माफिया और मच्छर की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस....|....इस्राइल को 40 हजार खतरनाक बम देगा अमेरिका....|....ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी संसद में घमासान