मुख्यमंत्री ने डॉ. गीतेश अमरोहित की पुस्तक ‘बासी‘ का किया विमोचन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 30 अप्रैल 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में डॉ. गीतेश कुमार अमरोहित की पुस्तक-‘बासी‘ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री को डॉ. गीतेश अमरोहित ने बताया कि बासी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का अभिन्न अंग है। पिछले वर्ष पूरे प्रदेश के साथ विदेशों में भी बोरे बासी दिवस पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। इस आयोजन से प्रेरित होकर उन्हें बासी पर किताब लिखने का विचार आया। इस पुस्तक में बासी से संबंधित विभिन्न जानकारियां जैसे- बासी बनाने की विधि, बासी के पोषक तत्व, बासी खाने से विभिन्न बीमारियों में होने वाले लाभ, छत्तीसगढ़ के लोक जीवन में बासी का महत्व सहित बासी की अन्य विशेषताओं का संकलन किया गया है। पिछले वर्ष बोरे बासी दिवस पर विदेशों में भी मनाया गया, जिसके विषय में भी जानकारी किताब में दी गयी है। मुख्यमंत्री बघेल ने डॉ गीतेश अमरोहित को किताब के प्रकाशन पर बधाई दी। इस अवसर पर आकाश माहेश्वरी और आशीष राज सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

डबल सेंचुरी मारने में उस्ताद, वर्ल्ड कप में रचा था इतिहास, ये रहें 'हिटमैन' के स्पेशल रिकॉर्ड्स

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 30 अप्रैल 2023। टीम इंडिया के कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के अंदाज से दुनियाभर में मशहूर हैं। आज ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। रोहित शर्मा के नाम विश्व क्रिकेट में कई ऐसे बड़े रिकॉर्ड दर्ज […]

You May Like

बस का सफर महंगा, किराया बढ़ाने पर बनी सहमति....|....शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर उतरा युवक....|....कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस-एलआईजी की जमीन पर प्रशासन की नजर....|....चपरासी की नौकरी का झांसा देकर 5 लाख ठगे....|....नशीले इंजेक्शनों की तस्करी का पर्दाफाश....|....सरकारी स्कूल में जुगाड़ से पढ़ाई: संसाधनों की कमी नहीं बनी रोड़ा....|....सरकारी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर से पहले पक्ष सुनना जरूरी....|....गंगा में 133 किमी का जल हाईवे बनेगा....|....स्कूलों में अब सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी रोक....|....जाम से मुक्ति के लिए एक और रिंग रोड बनाने की तैयारी