फ्लिपकार्ट के ग्लैम अप फेस्ट 2025 में तमन्ना भाटिया, तारा सुतारिया और वामिका गब्बी का जलवा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 10 जून 2025। भारत के घरेलू ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट ने 6 और 7 जून को नेस्को, गोरेगांव, मुंबई में अपने फ्लैगशिप इवेंट ग्लैम अप फेस्ट 2025 के तीसरे संस्करण का आयोजन किया। भारत के सबसे बड़े ब्यूटी एक्सपीरियंस में शुमार इस दो दिवसीय आयोजन में 6,000 से ज्यादा इन्फ्लूएंसर्स एवं क्रिएटर्स, 100 से ज्यादा टॉप ब्यूटी एवं ग्रूमिंग ब्रांड्स और देश के लोकप्रिय सेलेब्रिटी साथ आए। इससे ई-कॉमर्स ब्यूटी स्पेस को गति देने की फ्लिपकार्ट की भूमिका और मजबूत हुई है। कोरियन ब्यूटी (के-ब्यूटी) ट्रेंड्स, एक्सक्लूसिव ब्रांड लॉन्च और सेलेब्रिटी-लेड ब्यूटी मूमेंट्स पर फोकस के साथ फ्लैगशिप ग्लैम अप फेस्ट 2025 खास बनकर सामने आया। ग्लैम अप फेस्ट 2025 के दौरान तमन्ना भाटिया, तारा सुतारिया, वामिका गब्बी जैसी सेलेब्रिटी और अंकुश बहुगुणा जैसे अग्रणी ब्यूटी इन्फ्लूएंसर्स विशेष रूप से तैयार (क्यूरेटेड) सेशंस, प्रोडक्ट लॉन्च और प्रशंसकों व क्रिएटर्स के साथ ऑन-ग्राउंड इंटरैक्शन के माध्यम से इस ब्यूटी सेलिब्रेशन का हिस्सा बने। ग्लैम अप फेस्ट 2025 के दौरान फ्लिपकार्ट ने पहली ग्लैम अप एनुअल ब्यूटी ट्रेंड्स रिपोर्ट भी जारी की। इस रिपोर्ट से भारतीय उपभोक्ताओं के तेजी से बदलते ब्यूटी प्रिफरेंस को लेकर महत्वपूर्ण बातें सामने आईं। एचयूएल, पीएनजी, मिनिमलिस्ट, होनासा, हिमालया, मैककैफीन और बेला विटा जैसे आइकॉनिक वैश्विक एवं घरेलू ब्रांड्स ने क्यूरेटेड बूथ, प्रोडक्ट ट्रायल और एक्सक्लूसिव प्रीव्यू के माध्यम से अपने लोकप्रिय कलेक्शन और नए प्रोडक्ट्स प्रदर्शित किए। एआई-पावर्ड स्किन डायग्नॉस्टिक्स से लेकर वर्चुअल ट्राई ऑन और लाइव वीडियो कॉन्फ्रेंस तक, फ्लिपकार्ट ने विभिन्न इनोवेशन व इंटरैक्टिविटी को पेश करते हुए भारत में ब्यूटी प्रोडक्ट्स की डिस्कवरी एवं शॉपिंग को नए सिरे से परिभाषित किया है।

फ्लिपकार्ट की एफएमसीजी एवं जनरल मर्चेंडाइज हेड ऑफ बिजनेस मंजरी सिंघल ने कहा, ‘भारत में ब्यूटी प्रोडक्ट्स का परिदृश्य एक बड़े बदलाव से गुजर रहा है और इस बदलाव की बागडोर जेन जेड के हाथों में है। हमारा फ्लैगशिप ग्लैम अप फेस्ट 2025 इसी बदलाव का उत्सव है, जहां एक इमर्सिव डिजिटल-फर्स्ट एक्सपीरियंस के माध्यम से ब्यूटी-फॉरवर्ड कंज्यूमर्स, ट्रेंडसेटिंग क्रिएटर्स और टॉप ब्रांड्स को साथ लाया गया है। 

इस फेस्ट के तहत 6 से 10 जून तक ग्लैम अप सेल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें क्यूरेटेड कलेक्शन, एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट ड्रॉप्स और मेकअप, स्किनकेयर, फ्रेगरेंस व अन्य कैटेगरी में लिमिटेड टाइम डील का मौका मिल रहा है। इसी के साथ फ्लिपकार्ट ने आधुनिक भारतीय शॉपर्स के लिए इन्क्लूसिव और हाई एंगेजमेंट ब्यूटी इकोसिस्टम तैयार करने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती दी है।’

Leave a Reply

Next Post

अभिनेत्री चाहत खन्ना ने आयुर्वेद को अपनाया

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 10 जून 2025। बॉलीवुड अभिनेत्री चाहत खन्ना ने हमेशा अपनी फिटनेस को प्राथमिकता दी है। चाहे वह अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में कितनी भी व्यस्त क्यों न हों, वह कभी भी अपनी फिटनेस को नहीं छोड़ती हैं, जो वाकई एक बहुत ही सराहनीय […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप