भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री पहुंचे ग्राम निकुम किसानों ने नोटों की माला पहनाकर किया स्वागत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 02 अप्रैल 2023 । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलिपैड से दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम निकुम हेलीपैड पहुंचे । बघेल का यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। किसानों ने समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने की घोषणा पर 20-20 रुपए के नोटों से बनी माला पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम तिरगा के उप-स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं उ.मा.स्कूल में दाऊ स्व.प्यारेलाल बेलचंदन की प्रतिमा का अनावरण किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम तिरगा पहुंचे। यहां उन्होंने उप-स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं तिरगा उ.मा.स्कूल में दाऊ स्व.प्यारेलाल बेलचंदन की प्रतिमा का अनावरण किया। दाऊ स्व. श्री प्यारेलाल बेलचंदन के नाम पर है स्कूल, गांधीवादी नेता एवं क्षेत्र के पूर्व विधायक थे दाऊ स्व. बेलचंदन। मुख्यमंत्री ने यहां सामुदायिक भवन कुर्मीपारा का भूमिपूजन भी किया।

Leave a Reply

Next Post

कूनो पार्क से बाहर निकल गांव में घुसा चीता, ग्रामीणों में दहशत, मौके पर वन अमला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर श्योपुर 02 अप्रैल 2023। कूनो नेशनल पार्क से ओबान नामक चीता बाहर निकलकर एक गांव में पहुंच गया। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इस चीते का नाम ओबान बताया जा रहा है, जो सितंबर 2022 में नामीबिया से भारत लाया गया था। फरवरी में […]

You May Like

स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत एसईसीएल ने निर्धारित लक्ष्यों को किया पार, स्क्रैप निपटान से अर्जित किए ₹26.17 करोड़....|....आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में बैगा जनजाति के बच्चे कुपोषण से मर रहे: दीपक बैज....|....शेयर बाजार में कमाई का नया मंत्र, मजबूत कंपनियों पर दांव से बनेगी रिटर्न की राह....|....ईएलजीआई की एबी सीरीज़ से औद्योगिक तकनीक को नई दिशा....|....कोल इंडिया के स्थापना दिवस में भाग लेने के लिए 1 नवंबर को कोलकाता जाएंगे कामरेड हरिद्वार....|....बैलेट पेपर की दुहाई देने वाली कांग्रेस बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी खाता नहीं खोल सकी : मुख्यमंत्री साय....|....पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार