यूपीआई पर शुल्क के खिलाफ जनता और व्यापारी सरकार फैसला वापस ले – कांग्रेस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 24 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि यूपीआई पर शुल्क के खिलाफ आमजनता और व्यापारी दोनों है ऐसे में सरकार हठधर्मिता छोड़कर फैसला वापस ले एवं पूर्व की तरह निःशुल्क करे। यूपीआई शुल्क के बाद व्यापारियों के द्वारा नगदी में लेनदेन किया जा रहा है।जनता के पास नगदी की कमी है।कुछ जगह यूपीआई शुल्क जनता से वसूली जा रही है। व्यापारी कह रहे है हम क्यो यूपीआई शुल्क देंगे उससे उन्हें आर्थिक नुकसान होगा।उनकी मांग जायज है। यूपीआई शुल्क लगने पर सरकार दावा कर रही थी कि इसे जनता से नही व्यापारी भरेंगे।जो सरासर भ्रामक है। यूपीआई को देश की डिजिटल क्रांति की पहचान बताकर प्रचारित किया गया, आज उसी के इस्तेमाल करने से जनता और व्यापारी बच रहे है, क्योंकि इससे हर वर्ग को आर्थिक नुकसान है ।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनजंय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने पहले जनता को कैशलेस भुगतान की ओर धकेला, अब उसी व्यवस्था को कमाई का जरिया बनाने की कोशिश हो रही है। देश का छोटा दुकानदार दिनभर में दर्जनों डिजिटल भुगतान करता है। यदि हर लेनदेन पर शुल्क लगा, तो इसका सीधा असर उसके मुनाफे और आम उपभोक्ता की जेब पर पड़ेगा।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार यूपीआई पेमेंट को विदेशी पूंजीपतियों वसूली का एटीएम बनाना चाहती है।ये देश के लोगों के साथ अन्याय है। देश की जनता पहले ही महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक दबाव से परेशान है। यूपीआई पर शुल्क नहीं जनता को राहत देना चाहिए। डिजिटल भुगतान पर टैक्स नहीं महंगाई बढ़ेगी आमदनी कम होगा खर्चा बढ़ेगा। इसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ेगा। जेब काटना बंद किया जाये। यूपीआई पर शुल्क लगाने का फैसला तत्काल वापस लिया जाए।

Leave a Reply

Next Post

यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग

शेयर करेनौ यात्रियों की मौत; कई घायल छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           ग्रेटर नोएडा, 24 सितंबर 2026। गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई […]

You May Like

राजनाथ सिंह ने जवानों संग मनाई दिवाली....|....चार साल की हुईं आलिया-रणबीर की लाडली....|....दिवाली पर गर्भवती महिलाएं रखें अपनी सेहत का खास ध्यान....|....शमी के टेस्ट से संन्यास पर दुखी हुए मोर्केल....|....व्हाइट हाउस में दिवाली: ट्रंप को तोहफे में मिली हनुमान चालीसा....|....अमेरिका-ईरान तनाव खत्म कराने में जुटे जेडी वेंस....|....सीएम योगी बोले- लाखों दीपों की स्वर्णिम आभा से होगा विजय का उद्घोष....|....बिजली दफ्तर में दिवाली पर बांटी शराब....|....नरसिंहपुर में बदला मौसम: बारिश के साथ गिरे ओले....|....पुलिस ने वापस दिलाए करोड़ों रुपए