नीति आयोग में अर्थशास्त्रियों के साथ पीएम मोदी ने की बैठक, केंद्रीय बजट से पहले लिए सुझाव

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 13 जनवरी 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नीति आयोग में अर्थशास्त्रियों के साथ की। इस बैठक के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहीं। पीएम ने केंद्रीय बजट से पहले अर्थशास्त्रियों से राय और सुझाव लेने के साथ-साथ भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति और इसकी चुनौतियों का आकलन किया। जानकारी के मुताबिक, संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो सकता है। बजट सत्र छह अप्रैल तक चल सकता है। सत्र की शुरुआत लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र से होगी। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। यह उनका संसद के दोनों सदनों को पहला संबोधन होगा।

जानकारी के मुताबिक, बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों में इकोनॉमिक सर्वे को पेश किया जाएगा। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में केंद्रीय बजट पेश करेंगी। बजट एक फरवरी को पेश किया जा सकता है। सत्र का पहला भाग 10 फरवरी तक जारी रह सकता है। इसके बाद बजट सत्र का दूसरा भाग छह मार्च को शुरू होगा और यह 6 अप्रैल तक चल सकता है। बजट सत्र के पहले भाग में दोनों सदनों में राष्ट्रपति के संबोधन पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसके बाद केंद्रीय बजट पर चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के संबोधन पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे। वित्त मंत्री सीतारमण भी केंद्रीय बजट पर होने वाली बहस का जवाब देंगी।

बजट सत्र के दूसरे भाग के दौरान सरकार के विधायी एजेंडे के अलावा विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर चर्चा पर प्रमुख ध्यान दिया जाता है। केंद्रीय बजट को एक धन विधेयक के तौर पर सत्र के इस भाग के दौरान पारित किया जाता है।

Leave a Reply

Next Post

इसरो ने किया चौंकाने वाला खुलासा, 12 दिन में 5.4 सेंटीमीटर धंसी जमीन, जारी की सैटेलाइट तस्वीर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 13 जनवरी 2022। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने जोशीमठ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। इसरो की रिपोर्ट के अनुसार, जोशीमठ में सिर्फ 12 दिनों में 5.4 सेंटीमीटर जमीन धंस गई है। इसरो ने जोशीमठ की सैटेलाइट तस्वीरें भी जारी की हैं, […]

You May Like

भूपेश बघेल संभालेंगे राहुल गांधी के चुनाव की कमान; रायबरेली लोकसभा सीट के लिए बने सीनियर ऑब्जर्वर....|....चैम्पियन ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाएगी भारतीय टीम? बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दिया बड़ा बयान....|....ट्रैक्टर पलटने से चार नाबालिगों सहित पांच की मौत, आज बहन की शादी; पानी का टैंकर लेने निकले थे सभी....|....नौकरी, गरीबी और आदिवासियों के शोषण पर भड़के राहुल गांधी, भाजपा की नीतियों को घेरा....|....खाने की ये चीजें धीरे-धीरे शरीर की हड्डियों को बना देते हैं कमजोर, अगर आप भी खाते हैं तो आज से ही बना लें दूरी....|....गन्ने का जूस रोज दो से तीन गिलास पी जाते हैं तो जान लें किन लोगों के लिए है यह जहर की तरह, आज से पीना कर दें बंद....|....T20 वर्ल्ड कप के समीफाइनल में कौन सी टॉप 4 टीमें पहुंचेगी, पैट कमिंस ने की भविष्यवाणी....|....तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर कल होगी वोटिंग, सीएम साय गृह ग्राम में करेंगे मतदान....|....शरद पवार का बड़ा दावा, NDA को 230-240 से अधिक सीटें मिलने की संभावना नहीं....|....दिल्ली के बाद अब अहमदाबाद के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, छात्रों में फैली दहशत