28 साल की महिला की हत्या

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 28 अगस्त 2026। रायपुर जिले के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम जुगेसर के उपरखार इलाके में गुरुवार सुबह एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 28 वर्षीय बसंती निषाद के रूप में हुई है। महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। घटनास्थल पर खून से सना सीमेंट के टूटे पोल का टुकड़ा मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।

जानकारी के मुताबिक, सुबह गांव में महिला का शव पड़े होने की सूचना कोटवार विचार दास मानिकपुरी को मिली। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और शव की पहचान बसंती निषाद, पति सागर निषाद, निवासी जुगेसर के रूप में की। सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार महिला के सिर, आंख, नाक और चेहरे पर कई गंभीर चोटें थीं। शव के आसपास खून बिखरा हुआ था। पास ही सीमेंट का एक पोल टूटा पड़ा मिला, जिसके बड़े टुकड़े पर खून के निशान दिखाई दिए। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस को आशंका है कि इसी भारी टुकड़े से महिला पर हमला किया गया होगा। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ शव का पंचनामा कराया। प्रारंभिक मर्ग जांच में चोट के कारण मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। एफआईआर के अनुसार वारदात 27 अगस्त की सुबह करीब सात बजे से पहले की है। फिलहाल हत्या की वजह सामने नहीं आई है और आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस अब घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, आसपास की गतिविधियों और संभावित संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटा रही है। महिला की हत्या के पीछे व्यक्तिगत विवाद, पुरानी रंजिश या कोई अन्य कारण था, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ घटना की पूरी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Next Post

कोरिया में 50 लाख की चोरी का खुलासा

शेयर करेकबाड़ी तक पहुंचा चोरी का माल; चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अंबिकापुर, 28 अगस्त 2026। कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र के पाण्डोपारा स्थित टीएमसी कंपनी के झिलमिली साइड स्टोर से लाखों रुपये के मशीन पार्ट्स चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया […]

You May Like

नेपाल बाढ़: सुरंग में फंसे लोगों को बचाने का अभियान हुआ तेज....|....कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस दफ्तर पर बवाल....|....मराठी सीखने के लिए ऑटो चालकों को मिली बड़ी राहत....|....आईपीओ बाजार में पर्पल स्टाइल का विस्फोट, ₹680 करोड़ जुटाने उतरी कंपनी....|....गहनों की चमक के साथ बाजार में दस्तक, दीपा ज्वेलर्स का आईपीओ 1 सितंबर से....|....‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री....|....बुजुर्ग को आठ दिन किया डिजिटल अरेस्ट....|....राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता नाजिया खान ने की शिकायत....|....कोरिया में 50 लाख की चोरी का खुलासा....|....28 साल की महिला की हत्या