कोरिया में 50 लाख की चोरी का खुलासा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अंबिकापुर, 28 अगस्त 2026। कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र के पाण्डोपारा स्थित टीएमसी कंपनी के झिलमिली साइड स्टोर से लाखों रुपये के मशीन पार्ट्स चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। करीब 50 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर करीब 40 लाख रुपये के तांबा, पीतल और कांसा से बने मशीन पार्ट्स बरामद किए गए हैं। मामले में शामिल कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस जांच के मुताबिक चोरी की वारदात 21 और 22 अगस्त की रात को अंजाम दी गई थी। करीब 9 से 10 लोगों का समूह स्टोर की छत की शीट हटाकर अंदर दाखिल हुआ। इसके बाद कोयला उत्खनन में इस्तेमाल होने वाली मशीनों के कीमती पार्ट्स लेकर फरार हो गया। घटना का पता चलने के बाद टीएमसी पाण्डोपारा परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर श्यामल मैती ने 24 अगस्त को पटना थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस और साइबर सेल की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्धों तक पहुंच बनाई। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, चोरी के बाद सामान को कुछ समय के लिए बड़सरा जंगल में छिपाकर रखा गया था। बाद में चोरी का माल चरचा निवासी कबाड़ी अब्दुल वासिब उर्फ गोलू मियां को बेच दिया गया। कबाड़ी ने कुछ सामान अपने पास रखा, जबकि बाकी को दूसरे कबाड़ी के माध्यम से खपाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर करीब 40 लाख रुपये के मशीन पार्ट्स के अलावा तीन तलवार, टॉर्च, मोबाइल फोन और 1,500 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किशन कुमार, मंगलराम उर्फ गोलू, करन और अब्दुल वासिब उर्फ गोलू मियां के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक इनमें से कुछ आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के साथ चोरी के बाकी सामान की बरामदगी में जुटी है।

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता नाजिया खान ने की शिकायत

शेयर करेमनुस्मृति पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           साहिबाबाद, 28 अगस्त 2026। मनुस्मृति को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा नेता और सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता नाजिया खान ने शिकायत की है। उन्होंने ये शिकायत पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद, डीसीपी […]

You May Like

2026 का इकोनॉमिक्स नोबेल 2 अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को....|....महाराजा अग्रसेन ने दिया दानशीलता और परोपकार का अमूल्य संदेश : राज्यपाल डेका....|....प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में दंतेवाड़ा ने रचा इतिहास....|....बस्तर में रेल कनेक्टिविटी का विस्तार, रावघाट तक जल्द शुरू होगी मेमू ट्रेन....|....स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर आयुर्वेद छात्रों का गुस्सा फूटा....|....धराली आपदा के 14 महीने बाद मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर की तलाश शुरू....|....सीएम रेखा ने कॉलेजों की छात्रा प्रतिनिधियों से किया संवाद....|....सीएम योगी बोले- देश में अराजकता का माहौल बना रही है कांग्रेस....|....तिलक का खास 'अर्धशतक', रोहित-हार्दिक के क्लब में शामिल....|....मोदी देश के सबसे असफल प्रधानमंत्री - कांग्रेस