‘जितना पसीना बहेगा, जीत उतनी ही बड़ी होगी’ – सीएम योगी ने खिलाड़ियों को दिया सफलता का मंत्र

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 10 मई 2026। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने खेल की भावना और अनुशासन के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि हर पदक के पीछे संघर्ष और कभी हार नहीं मानने वाले संकल्प की एक कहानी होती है। योगी आदित्यनाथ पुलिस द्वारा आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्‍टर प्रतियोगिता की शुरुआत करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि हर पदक के पीछे संघर्ष और कभी हार नहीं मानने वाले संकल्प की एक कहानी होती है। हमारी मेहनत हमें लक्ष्‍य तक पहुंचाती है। जितना पसीना बहेगा जीत उतनी बड़ी होगी। खेल हमें गिरना, उठना और फिर जीतना सिखाता है।

प्राचीन परंपरा और स्वस्थ शरीर: यूपी में 1400 खिलाड़ियों का महाकुंभ
योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगिता का जिक्र करते हुए कहा कि इसका आयोजन पहली बार उप्र में हो रहा है और 5 दिवसीय इस टूर्नामेंट में 1400 खिलाड़ियों को भाग लेने का अवसर मिलेगा। उन्‍होंने कहा कि प्राचीन काल से भारत में खेल और खेलकूद की गतिविधियों को प्रोत्साहन देने की परंपरा रही है। हमारी परंपरा यह मानती रही है कि जीवन के जितने भी साधन हैं, वह स्वस्थ शरीर से ही संभव हो सकते हैं। योगी ने जोर देकर कहा कि सभी साधनों को प्राप्त करने के लिए शरीर को स्वस्थ होना जरूरी है और व्यक्ति दैनिक कार्यक्रमों के साथ खेलकूद की गतिविधियों को हिस्सा बनाएं। उन्‍होंने कहा कि प्राचीन काल से ही अपने यहां कबड्डी, कुश्ती, खो खो, मलखंभ, धनुष विद्या, शतरंज, तलवारबाजी ये सभी जीवन का एक हिस्सा रहा है। हमारे यहां अखाड़ा शब्द ही इस बात के लिए दिया गया है कि ज्ञान की परंपरा और शरीर को स्वस्थ रखा जाए।

मैदान के सबक किताबों से बड़े, 56% युवा आबादी ही राज्य की असली शक्ति
मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 करोड़ की आबादी इस राज्य में निवास कर रही है और इनमें 56 प्रतिशत युवा हैं। जनसंख्या जितनी स्वस्थ होगी उतना ही बेहतर परिणाम मिलेगा। उन्‍होंने यह भी कहा कि खेल के मैदान में जो पाठ पढ़ाये जाते हैं, वह पाठ्य पुस्तकों में मिलना कठिन होता है। उन्‍होंने कहा कि खेल के मैदान में अनुशासन, दृढ़ संकल्प और समर्पण के बारे में सीखा जाता है। योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के विजन का जिक्र करते हुए कहा कि अपने जीवन में हमें अपने हौसलों और सपनों को कभी टूटने नहीं देना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज; नबान्न से शुरू होगा कामकाज, सीएम शुभेंदु ले सकते हैं बड़े फैसले

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 11 मई 2026। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद सोमवार को राज्य की नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होने जा रही है। राज्य के नौवें मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की यह पहली अहम प्रशासनिक कवायद […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत