भाजपा विधायक 23 जोड़ों संग लेंगे सात फेरे, दीपेश साहू का अनोखा फैसला चर्चा में

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बेमेतरा 31 मई 2026। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आज रविवार को बेमेतरा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिलेगा, जो प्रदेश की राजनीति में शायद ही पहले कभी देखने को मिला हो। बेमेतरा से भाजपा विधायक दीपेश साहू सरकारी योजना के मंच पर 23 गरीब और जरूरतमंद जोड़ों के साथ सात फेरे लेंगे। वीआईपी संस्कृति और भव्य शादी समारोहों से अलग हटकर विधायक का यह फैसला सामाजिक समानता और सादगी का संदेश देने वाला माना जा रहा है। 

शहर के बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में विधायक दीपेश साहू अपनी जीवनसंगिनी तरूणा साहू के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे। खास बात यह है कि वे किसी विशेष मंच या अलग व्यवस्था में नहीं, बल्कि अन्य 23 जोड़ों के साथ सामूहिक रूप से वैवाहिक रस्में पूरी करेंगे। शनिवार देर रात विधायक दीपेश साहू की हल्दी रस्म संपन्न हुई। वहीं विवाह से पहले विधायक ने स्वयं कार्यक्रम स्थल पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रस्तावित दौरे और विभिन्न आयोजनों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और आयोजन से जुड़े लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और गरिमामय ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया। प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। कार्यक्रम में विवाह के अलावा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरण, लोकार्पण और भूमिपूजन के कार्यक्रम भी होंगे।

105 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार शाम करीब 6 बजे बेमेतरा पहुंचेंगे। इस दौरान वे जिले को 105.04 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। कार्यक्रम में कुल 18 प्रमुख विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन प्रस्तावित है।इनमें 13 नए विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा, जिनकी लागत लगभग 78.01 करोड़ रुपए है। सड़क, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचे से जुड़े इन कार्यों के पूरा होने से जिले के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।एक ओर जहां मुख्यमंत्री की मौजूदगी में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत होगी, वहीं दूसरी ओर विधायक दीपेश साहू का सामूहिक विवाह समारोह इस आयोजन को प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना रहा है।

Leave a Reply

Next Post

तीन दोस्तों की मौत: आंधी-तूफान से बचने के लिए पेड़ के नीचे रुके, ऊपर से गिर गई डाल; गांव में मच गया कोहराम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 31 मई 2026। कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। तेज आंधी-तूफान के बीच पेड़ की भारी डाल गिरने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना चोरका दांड गांव में हुई, जिससे पूरे […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला