तीन दोस्तों की मौत: आंधी-तूफान से बचने के लिए पेड़ के नीचे रुके, ऊपर से गिर गई डाल; गांव में मच गया कोहराम

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 31 मई 2026। कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। तेज आंधी-तूफान के बीच पेड़ की भारी डाल गिरने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना चोरका दांड गांव में हुई, जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया। शनिवार को सुबह से ही जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ था। अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश और आंधी-तूफान देखने को मिला। शाम करीब 5 बजे पाली क्षेत्र में मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। चोरका दांड गांव के तीन युवक शिवराम टेकाम 14 वर्ष, कमलेश बड़ा 18 वर्ष और दिनेश तिर्की 17 वर्ष कहीं से लौट रहे थे। 

वे बारिश और आंधी से बचने के लिए एक बड़े पेड़ के नीचे रुक गए। कुछ ही देर बाद तेज आंधी के कारण पेड़ की एक बड़ी डाल टूटकर तीनों के ऊपर गिर गई। डाल इतनी भारी थी कि तीनों उसके नीचे दब गए और उनकी जान चली गई। आसपास के लोगों ने ग्रामीणों को बुलाया, जिन्होंने डाल हटाई, पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मृतक तीनों युवक गहरे दोस्त थे और एक ही गांव के रहने वाले थे। पाली थाना प्रभारी नागेश तिवाती ने घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है। परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

हादसे के बाद मृतकों के घरों में चीख-पुकार मची है। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। मौसम विभाग ने पहले ही आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया था।

Leave a Reply

Next Post

'बीजेपी ने साबित कर दिया कि वह नफरत ही दे सकती है', टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए जानलेवा हमले पर बोले अखिलेश यादव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 31 मई 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए ‘हमले’ की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा नफरत भरी नकारात्मक हिंसक राजनीति के सिवा और कुछ नहीं कर […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी