सुपरकिंग्स के लिए शुभमन को रोकना चुनौती, गुजरात से अब तक नहीं जीत सकी है धोनी की टीम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 23 मई 2023। महेंद्र सिंह धोनी को बेहद कुशल रणनीतिकार माना जाता है, लेकिन जब उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स मंगलवार को चेपक स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस का सामना करेगी तो उन्हें बेहतरीन फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल को रोकने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। चेन्नई और गुजरात के बीच पहला क्वालिफायर शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।

शुभमन ने पिछले मैच में नाबाद शतक लगाकर विराट कोहली के शतकीय प्रयास पर पानी फेर दिया था जिससे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की टीम आईपीएल से बाहर हो गई। ऐसे में चेन्नई के खिलाफ मैच में इस युवा बल्लेबाज पर सभी की निगाह टिकी होंगी। भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक धोनी उनके लिए निश्चित तौर पर विशेष रणनीति तैयार करेंगे।

चेन्नई का चुकाना है हिसाब
अभी तक दोनों टीमों के बीच तीन मैच हुए हैं और सभी में गुजरात जीतने में सफल रही है। यानी चेन्नई को गुजरात के खिलाफ पहली जीत की तलाश है। गुजरात के कप्तान हार्दिक चेन्नई के कप्तान धोनी को अपना गुरु और आदर्श मानते रहे हैं। इस सीजन का पहला मैच सीएसके और जीटी के बीच खेला गया था जिसमें चेले हार्दिक गुरु धोनी पर भारी पड़े थे। गुजरात ने पांच विकेट से जीत हासिल की थी।

पिच का मिजाज भी चुनौती
चेपक में चेन्नई ने सात मैच खेले हैं, लेकिन प्रत्येक मैच में पिच की प्रकृति बदली हुई नजर आई और इसलिए यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि आगामी मैच में इसका व्यवहार कैसे होगा। यह मैच इसलिए भी दिलचस्प बन गया है क्योंकि गुजरात की फ्रेंचाइजी भी लगभग चेन्नई के नक्शे-कदम पर ही आगे बढ़ रही है। उसका मजबूत प्रबंधन और प्रशासन क्रिकेट से जुड़े मुद्दों पर कभी हस्तक्षेप नहीं करता तथा अधिकतर फैसले आशीष नेहरा, गैरी कर्स्टन और विक्रम सोलंकी ही करते हैं। हार्दिक पांड्या के रूप में गुजरात टाइटंस के पास ऐसा कप्तान है जिन्हें कि धोनी की तरह अच्छा रणनीतिकार माना जा रहा है।

गुजरात का चेपक में पहला मैच
गुजरात की टीम भी चेन्नई की तरह अंतिम एकादश में बहुत अधिक बदलाव करने में दिलचस्पी नहीं रखती है, बेशक एक-दो मैच खराब भी हो जाएं। ऐसे में यह मुकाबला एक जैसी रणनीति वाली टीमों के बीच होगा जिससे यह दिलचस्प बन गया है। गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में चेपक पर एक भी मैच नहीं खेला है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर 10 नक्सली गिरफ्तार : एक ट्रैक्टर विस्फोटक बरामद, बड़े हमले की थी तैयारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बीजापुर 23 मई 2023। छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर जवानों ने 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से ट्रैक्टर भरकर विस्फोटक बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक भरकर बड़े माओवादी लीडरों के पास ले जाया जा रहा था। यह […]

You May Like

रायपुर और दुर्ग में ईडी का छापा....|....कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शनः वोट बचाओ, देश बचाओ के नारे पर जुटे कार्यकर्ता....|....भोपाल में कार्बाइड गन बैन! पुलिस आयुक्त ने जारी किए आदेश....|....मुफ्त लगे स्मार्ट मीटर बने जी का जंजाल....|....एक नवंबर को कांग्रेस की रैली: 14 जोन में बंटा रामलीला मैदान....|....गोड़धोइया नाला परियोजना: सीएम योगी एक नवंबर को करेंगे लोकार्पण....|....विवादित पोस्ट की भाषा पर चुनाव आयोग ने मांगी माफी....|....भारत ने वीटो पावर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल....|....एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा - कांग्रेस....|....कार्यकर्ताओं को अपमानित कर रही भाजपा प्रभारी - दीपक बैज