मां बनने वाली हैं सिंगर श्रेया घोषाल , बेबी बंप के साथ साझा की तस्वीर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बॉलीवुड और टीवी जगत में  लगातार गुड न्यूज़ सुनने को मिल रही हैं। अनुष्का शर्मा, करीना कपूर, हर्षदीप कौर ,कपिल शर्मा और कई टीवी सिलेब्स के बाद अब श्रेया घोषाल नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाली हैं। इसी बीच अब सिंगर श्रेया घोषाल के घर भी किलकारियां गूंजने वाली हैं। श्रेया घोषाल ने अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट कर दी है। श्रेया जल्द मां बनने वाली है।

दरअसल श्रेया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेबी बम्प के साथ तस्वीर शेयर कर फैन्स को खुशखबरी दी है। श्रेया तस्वीर में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में श्रेया दोनों हाथ से अपना बेबी बम्प टच करती नजर आ रही हैं।तस्वीर के साथ श्रेया ने ट्वीट करके लिखा है, बेबी श्रेयादित्य आ रहा है। शीलादित्य और मैं इस खबर को आप लोगों के साथ साझा करके रोमांचित हैं। अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत के साथ आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।

श्रेया ने अपने बचपन के दोस्त शिलादित्य मुखोपाध्याय से 2015 में शादी की ।  श्रेया ने बंगाली रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। शादी से पहले  10 साल तक  शिलादित्य मुखोपाध्याय से अफेयर चला।  श्रेया घोषाल  अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश हैं। आए दिन वो अपने पति के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं।

साल 2002 में श्रेया घोषाल को संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म ‘देवदास’ में मौका दिया। फिल्म ‘देवदास’ के गानों ‘बैरी पिया’, ‘छलक-छलक’, ‘डोला रे’, ‘सिलसिला ये चाहत का’ और ‘मोरे पिया’ से सभी का मन मोह लिया। 

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान श्रेया का गाना ‘अंगना मोरे’ रिलीज हुआ था। श्रेया ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह बोर हो रही थीं उसी वक्त इस गाने का आइडिया आया था। श्रेया घोषाल ने हिंदी के अलावा, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, गुजराती, मराठी, और भोजपुरी भाषाओं के गीतों में अपनी आवाज दी है।

Leave a Reply

Next Post

ताजमहल में बम की झूठी सूचना से मचा हडक़ंप, आरोपी गिरफ्तार, दोबारा खुला ताजमहल

शेयर करे112 पर कॉल कर दी थी झूठी खबर पर्यटकों को बाहर कर चलाया गया सर्च आपरेशन छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           आगरा 04 मार्च 2021। ताजमहल में बम की सूचना से गुरुवार सुबह पुलिस प्रशासन हड़कंप मच गया। सुबह 7.30 बजे ताजमहल में बम की सूचना मिलने पर बीडीएस की टीम ने परिसर […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान