सीएम यादव के पिता की अंतिम यात्रा शुरू, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, शिवराज ने बताया देवता

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 04 सितंबर 2024। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम यात्रा में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष के नेता भी शामिल होने के लिए उज्जैन पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव की अंतिम यात्रा उनके गीता कॉलोनी स्थित निवास अब्दालपुरा से शुरू हुई। अंतिम यात्रा के दौरान मोहन यादव पिता को निहारते रहे, इस दौरान उनकी आंखें भी नम नजर आईं। सीएम के पिता पूनमचंद यादव की अंतिम यात्रा गीता कॉलोनी, सकड़िया सुल्तान मंदिर, खजूर वाली मस्जिद, बुधवारिया, निकास चौराहा, तेलीवाड़ा, कंठाल, सतीगेट, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, ढाबा रोड़, बड़ापुल, कार्तिक मेला ग्राउंड, भूखी माता पहुंचेगी जहां उनका संस्कार किया जाएगा।

कर्नाटक के राज्यपाल और पूर्व गृहमंत्री मिश्रा पहुंचे 
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत आज सुबह उज्जैन पहुंचे और स्व. पूनमचंद यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी श्रद्धांजलि दी।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने दी श्रद्धांजलि 
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उज्जैन पहुंचकर सीएम यादव के पिता पूनमचंद यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की और यादव परिवार को ढांढस बंधाया। शिवराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के पिताजी पूनमचंद यादव जी ने 100 साल का जीवन जिया। 100 साल उम्र में सभी देवता हो जाते हैं, उनका देवलोक गमन हुआ है। केंद्रीय मंत्री शिवराज के अलावा उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कैलाश विजयवर्गीय और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर समेत कई अन्य नेता भी अंतिम यात्रा में पहुंचे हैं। 

100 साल की उम्र में निधन 
दरअसल, सीएम मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का मंगलवार रात को निधन हो गया था। वे 100 साल थे और पिछले करीब एक सप्ताह से अस्वस्थ थे। उनका उज्जैन के फ्रीगंज स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी अस्वस्थता को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके बेटे डॉक्टर मोहन यादव भी हाल ही में उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। सोमवार को बाबा महाकाल की शाही सवारी में शामिल होने आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके बेटे महाआर्यमन भी अस्पताल पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम पूछी थी। जानकारी के अनुसार पूनमचंद यादव की अंतिम यात्रा आज बुधवार को सुबह 11.30 बजे उनके निवास गीता कॉलोनी, अब्दालपुरा, उज्जैन से शुरू होगी। उनका अंतिम संस्कार शिप्रा तट भूखीमता मंदिर के पास होगा। पिता के निधन की सूचना मिलने पर सीएम यादव मंगलवार रात को ही उज्जैन पहुंच गए थे। स्वर्गीय पूनमचंद यादव को आखिरी नमन करने और उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोगों की भीड़ शामिल होगी।

पक्ष-विपक्ष के नताओं ने दी श्रद्धांजलि 
सीएम यादव के पिता पूनमचंद के निधन की जानकारी सामने आते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया। प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने लिखा- मोहन यादव जी के पूज्य पिता जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। बाबा महाकाल दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति दे। 

Leave a Reply

Next Post

रायपुर में ABVP-NSUI कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट,कॉलेज में भाजपा के सदस्यता फॉर्म भरवाने को लेकर भिड़े

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 04 सितंबर 2024। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई। सदस्यता फॉर्म को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई।  दरअसल, एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक