कलयुगी बेटा बना मां का हत्यारा, वारदात के बाद पहुंचा पुलिस स्टेशन, इलाके में फैली सनसनी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बलौदाबाजार 22 अप्रैल 2026। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. पारिवारिक विवाद के कारण एक कलयुगी बेटे ने अपनी 65 साल की मां की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया, जिससे मामले ने और भी गंभीर रूप ले लिया. यह पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मगरवाय ग्राम की बताई जा रही है। जानकारी के मतुाबिक, पुलिस ने आरोपी बेटे को तत्काल हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस और एफएसएल की टीम घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू कर दी. घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. घर के अंदर महिला का शव लहूलुहान हालत में मिला. सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं. प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई है. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लकड़ी के पटिया से किया जानलेवा हमला

मृतका की पहचान बेबी बाई वर्मा (65 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम धनेश्वर प्रसाद वर्मा (42 वर्ष) बताया जा रहा है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने लकड़ी के पटिया से अपनी मां बुरी तरह हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी सीधे थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है. हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है. साथ ही, घटना के समय घर में कौन-कौन मौजूद था, इस बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस पड़ोसियों और परिजनों से भी बातचीत कर पूरे घटनाक्रम को समझने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

वेदांता पावर प्लांट हादसा : 21 मौतों के बाद अब लगा रहे मुआवजे का मरहम, उच्च स्तरीय जांच हुई शुरू…

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सक्ती 22 अप्रैल 2026। वेदांता पावर प्लांट प्रबंधन की लापरवाही से जान गंवाने वाले मजदूरों को अब जाकर मुआवजे का मरहम लगाया जा रहा है. प्रबंधन का दावा है कि हादसे में जान गंवाने वाले 24 मजदूरों में से 21 मजदूरों के परिजनों को मुआवजे का भुगतान […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण