‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान में शामिल हुए राज्यपाल, कहा- अमृत कलश में राज्य के विभिन्न ग्रामों की मिट्टी को किया गया संग्रहित

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 25 अक्टूबर 2023। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में आयोजित ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के अंतर्गत राज्यस्तरीय अमृत कलश यात्रा के तहत अमृत कलश प्राप्त किया और इसमें राज्य के विभिन्न ग्रामों की मिट्टी को संग्रहित किया गया है। इस कार्यक्रम के लिए नामित नोडल एजेंसी नेहरू युवा केंद्र एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस को सक्रिय योगदान के लिए बधाई दी। उन्होंने सभी को विजयादशमी की शुभकामना देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की। राज्यपाल ने कहा कि विजयदशमी के अवसर पर इस कार्यक्रम की प्रासंगिकता और भी बढ़ जाती है। यह पर्व हमें बुराई का दमन करते हुए उस पर विजय प्राप्त करने का संदेश देता है। सीआरपीएफ ने समर्पित होकर देश की सेवा की है एवं उनकी भावना देश की मिट्टी से जुड़ी हुई है। ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान देशभक्ति, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का प्रतीक है, जो मातृभूमि के प्रति सामूहिक कर्तव्य को बताता है।

उन्होंने कहा कि हमारी मातृभूमि सिर्फ जमीन का एक टुकड़ा नहीं है, यह विविध संस्कृतियों, भाषाओं और परंपराओं की विरासत भी है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि ‘‘भारत जमीन का टुकड़ा नहीं है, जीता जागता राष्ट्रपुरुष है।‘‘ अलग-अलग क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की भाषा और संस्कृति में विविधता है लेकिन हमारा भारत एक है और हम सब एक हैं। राज्यपाल ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम उन शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने इस महान पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की अंतिम सूची

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 25 अक्टूबर 2023। भाजपा ने बची हुई 4 सीटों बेमेतरा, कसडोल, अंबिकापुर और बेलतरा से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. चारों सीटों पर नए चेहरे को मौका दिया गया है. बेलतरा से भाजपा ने विधायक रजनीश सिंह का टिकट काटकर सुशांत शुक्ला को मैदान […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज