सरकारी कर्मियों के हड़ताल पर मुख्यमंत्री के तीखे तेवर, भूपेश बोले- सौदेबाजी नहीं चलेगी, शासन अपना काम करेगा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 22 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के आंदोलन पर सीएम भूपेश बघेल ने सख्त तेवर दिखाएं हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संघों से बात हुई थी। 6% डीए बढ़ाया गया। आधे संगठनों ने स्वागत किया। दूसरे संगठन के लोग भी मिलने आए थे। 6 प्रतिशत को एक प्रतिशत और बढ़ाकर 7% करने की बात कह रहे हैं। यहां कोई सौदेबाजी थोड़ी होगी। अर्थव्यवस्था को देखते हुए हमने फैसला लिया है। ओल्ड पेंशन स्कीम सरकार ने लागू किया है। कर्मचारी हित में लगातार फैसला ले रहे हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ कर्मचारियों को मिल रहा है। भाजपा सरकार में योजनाओं से वंचित कर दिया जाता था। हमारी सरकार में बिजली बिल आधा और राशन भी मिल रहा है। किसान घर से हैं तो धान खरीदी योजना का लाभ भी मिल रहा है। सप्ताह में केवल 5 दिन काम करना है। लगातार कर्मचारी हित में सरकार फैसला ले रही है। उसके बाद भी कोई हड़ताल करना चाहे तो उनकी इच्छा। शासन अपना काम करेगा। 

बता दें कि राज्य सरकार ने 6% महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने का आदेश जारी किया गया है, लेकिन इस आदेश को लेकर कर्मचारी और अधिकारियों में भारी नाराजगी है। प्रदेश में कर्मचारी संगठनों का कहना है कि महंगाई भत्ता 12% बढ़ाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया था। केंद्र सरकार के सामान 34% महंगाई भत्ता की मांग की गई थी, लेकिन सरकार ने 6% महंगाई भत्ता बढ़ाया है, जिससे कर्मचारियों के हक पर डाका डाला जा रहा है। कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन 3 चरणों में आंदोलन कर चुका है। अब फिर एक बार महंगाई भत्ता और गृह भाड़ा भत्ता को लेकर 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर्मचारी संगठन कर रहे हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से एक बार फिर आम जनता की मुसीबतें बढ़ गई है। 

सीएम का तंज- भाजपा नेता किस दुनिया में जी रहे 

भाजपा व केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कोंडागांव जिला नक्सल मुक्त हुआ है, लेकिन विकास के लिए 30 करोड़ मिल रहे थे, उसे बंद कर दिया गया है। भाजपा नेताओं द्वारा बस्तर में विकास नहीं होने के आरोप पर पलटवार करते हुए सीएम ने कहा कि वे अपनी समय की बात कह रहे हैं। नक्सल क्षेत्रों में आज सड़कों का जाल बिछा हुआ है। हजारों करोड़ों रुपये की सडकें बनाई गई हैं। अबूझमाड़ जाने के लिए पुल नहीं था। आज तक अबूझमाड़ में किसी को पट्टा नहीं मिला था। हमारी सरकार पट्टा दे रही है। बिजली भी पहुंच गई। दुर्ग से राजनांदगांव, राजहरा, अंतागढ़, ओरझा से भैरमगढ़ के लिए सड़कें बन रही है। दंतेवाड़ा जाएंगे तो 150 किलोमीटर बचेगा। अबूझमाड़ से सड़कें बनकर जाना बड़ी उपलब्धि है। बृजमोहन अग्रवाल किस दुनिया में जी रहे हैं। केवल रायपुर में बैठकर पुराने आंकड़ों पर बात कर रहे हैं। बस्तर के सातों जिलों में अच्छी सड़कें बनीं हैं। 

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस ने जारी किए 'भारत जोड़ो यात्रा' के लोगो व पर्चे, 7 सितंबर से होगी शुरू

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 23 अगस्त 2022। कांग्रेस 7 सितंबर से देशव्यापी भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर रही है। मंगलवार को पार्टी ने इस यात्रा का लोगो, टैगलाइन व पर्चे जारी किए। कांग्रेस नेता जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह ने दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी की भारत […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय