हाथियों के हमले में महिला सहित चार की मौत, पिछले पंद्रह दिनों में 18 ने गंवाई जान

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

चाईबासा 10 जनवरी 2026। झारखंड के गढ़वा, हजारीबाग और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में बृृहस्पतिवार रात से हाथियों के अलग-अलग हमलों में चार लोगों की मौत हो गई। पश्चिमी सिंहभूम के तिलकुट्टी गांव में एक जंगली हाथी ने शुक्रवार तड़के एक नाबालिग और 40 वर्षीय प्रकाश मालवा को मार डाला। इस दौरान हाथी को भगाने की कोशिश में क्विक रिस्पांस टीम का एक सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिले में पिछले 15 दिनों में हाथियों के हमले में 18 लोग जान गंवा चुके हैं। 

अधिकारियों का क्या कहना है
गढ़वा के चिरका गांव में एक जंगली हाथी ने मिट्टी का घर ढहा दिया, जिससे 52 वर्षीय गीता देवी की मौत हो गई। वन विभाग ने पीड़ित परिवार को 50,000 रुपये की अंतरिम राहत दी है। उधर, हजारीबाग के बनहा गांव में भी शुक्रवार सुबह एक ग्रामीण हाथी का शिकार हो गया। अधिकारी हाथियों को खदेड़ने का प्रयास कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

पूनम ढिल्लों के साथ मीडिया और कलाकारों का सशक्त मिलन

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 11 जनवरी 2026। नए साल की शुरुआत एक सार्थक संदेश और मीडिया की ताक़त को सम्मान देने वाले क्षण के साथ हुई, जब वरिष्ठ फिल्म अभिनेत्री और सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन की नेशनल प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों ने मुंबई में जर्नलिस्ट्स मीडिया एंड […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही