ट्विटर पर अमिताभ बच्चन के हुए 4.5 करोड़ फॉलोवर्स, खास मौके पर बिग बी हुए इमोशनल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। आए दिन वो अपनी तस्वीरे फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। इसी बीच अमिताभ के लिए आज एक खास मौका आया जिसमें उनके ट्विटर अकाउंट पर 45 मिलियन यानि 4.5 करोड़ फ़ोल्लोवेर्स का आंकड़ा पार हो गया।  इस मौके पर बिग बी भी इमोशनल हो गए और उन्होने फैन्स का शुक्रिया भी किया।

दरअसल अमिताभ ने अपने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो ,उनके पिता हरिवंश राय बच्चन भी नजर आ रहे हैं। अमिताभ की ये तस्वीर काफी पुरानी है। अमिताभ ने कैप्शन में फैन्स को शुक्रिया करते हुए लिखा –  ट्विटर पर 45 मिलियन फॉलोवर्स हो गए हैं । धन्यवाद चमेली, लेकिन तस्वीर एक बहुत अधिक कहते हैं ये वो पल है जब मैं ‘ कुली ‘ दुर्घटना के बाद मौत के मुँह से जीवित घर आया था ।पहली बार मैंने अपने पिता को टूटते हुए देखा था। साथ ही तस्वीर में छोटे अभिषेक भी नजर आ रहे हैं। अमिताभ की इस तस्वीर पर फैन्स भी खूब रियेक्ट कर रहे हैं। 

वर्कफ़्रंट की बात करें तो इस साल अमिताभ बच्चन की एक ही फिल्म रिलीज़ हुई थी – शूजित सरकार की गुलाबो सीताबो जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना नजर आये थे  फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई। बिग बी अगस्त में कोरोना से फ्री हुए और फिर टीवी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 12 में व्यस्त है। हालांकि अमिताभ के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। आशा है कि हमें 2021 में अमिताभ बच्चन का बहुत कुछ देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री ने अबूझमाड़ के बच्चों के हैरतअंगेज मलखंभ प्रदर्शन को सराहा : खिलाड़ियों के लिए होगी अब डीएमएफ मद से बेहतर डाईट की व्यवस्था

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मलखंभ के खिलाड़ियों द्वारा आज नारायणपुर में रोमांचक प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसके साक्षी बने और उन्होंने मलखंभ का बेहतरीन प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला