एक थे गनी और एक हैं जेलेंस्कीः अमेरिका ने दिया यूक्रेन छोड़ने का ऑफर, राष्ट्रपति बोले- गद्दारी नहीं करूंगा, हथियार चाहिए-गाड़ी नहीं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

वांशिगटन 26 अगस्त 2022। 15 अगस्त, 2021…यानि जब अफगानिस्तान पर तालिबान ने हमला किया था, तो राष्ट्रपति अशरफ गनी सबसे देश छोड़कर भाग निकले थे। उन्हें यूएई ने शरण दी थी। लेकिन दूसरी तरफ यूक्रेन के राष्ट्रपति वेलोडिमीर जेलेंस्की हैं। जिन्होंने यह जानते हुए भी घुटने टेकने से इंकार कर दिया है कि, उनकी सेना ज्यादा देर तक रूस को रोक कर नहीं रख पाएगी। जेलेंस्की ने यूक्रेन की हिफाजत के लिए अमेरिका के आए उस ऑफर को भी ठुकरा दिया है, जिसमें उन्हें सुरक्षित निकालने की पेशकश की गई थी। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने रूसी हमले के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वेलोडिमीर जेलेंस्की को देश से निकालने का प्रस्ताव दिया था। हालांकि, जेलेंस्की ने इसके लिए मना कर दिया है। उन्होंने कहा है कि, उन्हें लड़ने के लिए हथियार चाहिए, गाड़ी नहीं।

अमेरिका ने पहले से दिया था प्रस्ताव 
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के निदेकश विलियम जे.बर्न्स ने जनवरी में जेलेंस्की से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चेतावनी दी थी। इसके बाद रूस की ओर से हुआ घटनाक्रम तेजी से बढ़ा और अब कीव पर कब्जे की लड़ाई अंतिम चरण तक आ पहुंची है। इस लड़ाई के बीच अमेरिकी सरकार की ओर से कहा गया है कि, अमेरिका जेलेंस्की को कभी भी यूक्रेन से निकालने के लिए तैयार है। ताकि, उनको रूसी सैनिकों द्वारा पकड़े जाने या मारे जाने से बचाया जा सके। 

जेलेंस्की का सामने आया वीडियो
अमेरिका की ओर से इस प्रस्ताव के बीच जेलेंस्की ने एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने संदेश दिया है, कि वह यूक्रेन की आजादी के लिए अंत तक लड़ेंगे। वीडियो में वह कहते हैं कि, हम सब यहां हैं। हमारी सेना यहां है। सभी नागरिक यहां हैं। हम सब यहां अपनी आजादी, अपने देश की रक्षा कर रहे हैं, और इसी तरह करते रहेंगे।

हिट लिस्ट में पहले नंबर पर हैं जेलेंस्की
जेलेंस्की ने इस वीडियो से पहले भी एक वीडियो जारी किया था, कि वह रूसी सैनिकों की हिट लिस्ट में हैं और टारगेट नंबर वन हैं। वह आगे कहते हैं कि टारगेट नंबर टू उनका परिवार है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने पहले ही जेलेंस्की को आगाह कर दिया था कि वह टारगेट पर हैं और जनवरी से ही रूसी हिट टीमें यूक्रेन में थीं। 

Leave a Reply

Next Post

बॉर्डर चेक पोस्ट्स पर हालात ठीक नहीं, बिना बताए न जाएं; यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए नई एडवाइजरी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 26 फरवरी 2022। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद वहां फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के प्रयासों के बीच भारतीय दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने नागरिकों से उसके अधिकारियों के साथ समन्वय के बिना सीमा चौकियों पर नहीं जाने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप