IPL 2021: क्या टी-20 वर्ल्ड कप में गेंदबाजी करेंगे हार्दिक पांड्या?, टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर ने खुद दिया अपडेट

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 03 अक्टूबर 2021। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के लीग चरण में मुंबई इंडियंस के सिर्फ दो मैच बचे हैं। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में 12 मुकाबले खेले हैं। इनमें से किसी भी मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने बॉलिंग नहीं की है। टी-20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पांड्या से टीम इंडिया को काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में उनकी फिटनस को लेकर अनिश्चितता बढ़ती जा रही है। 27 साल के हार्दिक पांड्या ने अब खुद अपनी फिटनेस को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि वो जल्द ही गेंदबाजी करेंगे। मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा हूं।

पांड्या ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली गई 40 रनों की पारी के बारे में कहा कि उनके अपने व्यक्तिगत आत्मविश्वास के लिए रन बनाना महत्वपूर्ण हैं। रन महत्वपूर्ण हैं खासकर जब आपकी टीम जीतती है। हमें विकेट का आकलन करना होगा और उसके अनुसार खुद को ढालना होगा। प्लान सिंपल होना चाहिए और हर गेंद पर जीत हासिल करनी होगी। इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है लेकिन एक बात है कि इन परिस्थितिओं में अपना बेस्ट खेल दिखाओ।

गौरतलब है कि इससे पहले मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने शुक्रवार को कहा कि उनकी टीम  हार्दिक पांड्या को इंडियन प्रीमियर लीग में गेंदबाजी करने को बाध्य के लिये जल्दबाजी में नहीं है क्योंकि अगर ऐसा किया गया तो उसे परेशानी हो सकती है जिससे आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में उसके प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है। हालांकि जब पिछले महीने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया था। तब मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने कहा था कि हार्दिक पूरी तरह फिट हैं और अपने ओवरों का कोटा पूरा करने को तैयार हैं। 

Leave a Reply

Next Post

रेव पार्टी केस में बड़ा खुलासा: शाहरुख खान के बेटे आर्यन से पूछताछ, दिल्ली की तीन लड़कियों समेत 13 हिरासत में

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 03 अक्टूबर 2021। मुंबई से गोवा जा रहे जहाज में चल रही रेव पार्टी में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे का नाम भी सामने आया है। खबर है कि एनसीबी की छापेमारी के दौरान बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का बेटा आर्यन भी हिरासत में […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'