शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, लाठी-डंडों से थाना प्रभारी और एएसआई का सिर फोड़ा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जांजगीर-चांपा 04 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। महिला आरोपी के परिजनों ने लाठी-डंडे लेकर पुलिस को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में पामगढ़ थाना प्रभारी ओम प्रकाश कुर्रे और एएसआई शिव च्रंदा घायल हो गए। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों अफसरों को बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद एडिशनल एसपी अनिल सोनी और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है। 

महिला शराब तस्कर को पकड़ कर लौट रही थी टीम
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को कई दिनों से पामगढ़ क्षेत्र में सेमरिया गांव के सबरियाडेरा में शराब तस्करी की सूचना मिल रही थी। इस पर  डीएसपी हेडक्वार्टर निकोलस खलखो के नेतृत्व में थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे, एएसआई शिव चंद्रा और 4-5 पुलिसकर्मी गांव में छापा मारने के लिए पहुंचे। मौके पर पुलिस ने 15 लीटर शराब के साथ आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले जाने लगी।  

आरोपी तस्कर के परिजनों ने घेरा पुलिस टीम को
डीएसपी निकोलस खलखो अपनी टीम के साथ चारपहिया वाहन में आरोपी महिला को लेकर आगे बढ़ गईं। जबकि थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे और एएसआई शिव चंद्रा बाइक पर पीछे आ रहे थे। बतााया जा रहा है कि रास्ते में आरोपी महिला के परिजन पहुंचे और थाना प्रभारी व एएसआई को रास्ते में रोककर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। 

दोनों पुलिस अफसर बिलासपुर रेफर
इसके बाद पुलिस टीम दोनों अफसरों को एंबुलेंस से अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन हालत गंभीर देख उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। एसपी विजय अग्रवाल ने कहा है कि हमले में पामगढ़ थाना प्रभारी और एएसआई घायल हुए हैं। दोनों को बिलासपुर रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि,  पुलिस टीम पर हमला करने वालों की तलाश की जा रही है। उनकी पहचान हो गई है। जो भी दोषी हैं उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

Next Post

माइक लिया, गला मे फंदा डाला और पेड़ पर चढ़कर मुख्यमंत्री से मिलने की मांग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 04 नवंबर 2022। मुख्यमंत्री आवास से करीब 500 मीटर दूर एक युवक पेड़ पर चढ़ गया। उसने गले में फंदा डाल रखा था और माइक लेकर मुख्यमंत्री से मिलवाने की मांग कर रहा था। पेड़ से उसने पर्चे फेंका, जिस पर लिखा था कि हिंदू-देवी देवताओं […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण