कवर्धा में खुलेगा मेडिकल कॉलेज; सीएम भूपेश द्वारा सकरी नदी पर सबसे ऊंचे पुल का लोकार्पण

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कर्वधा 11 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कवर्धा (कबीरधाम) जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कवर्धा दौरे के दौरान वादा किया था। उनके वादे और लोगों की मांग का सम्मान करते हुए मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों को इस संबंध में प्रस्ताव बनाने का निर्देश भी दे दिया गया है। इसके साथ ही सीएम ने पिपरिया में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल खोलने की भी घोषणा की। 

यादव समाज ने पारंपरिक रूप से किया स्वागत
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बघेल सोमवार शाम कवर्धा के सहसपुर लोहारा गांव पहुंचे थे। इस दौरान यादव समाज के परंपरागत वस्त्र और पारंपरिक खुमरी पहनाकर उनका स्वागत किया गया। सहसपुर लोहारा में मुख्यमंत्री बघेल ने एसडीएम कार्यालय का शुभारंभ किया। इससे पहले मुख्यमंत्री पितराही में शिव मंदिर भी पहुंचे और पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़वासियों के लिए सुख, समृद्धि की कामना की। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव, वन मंत्री मोहम्मद अकबर भी मौजूद थे। 

राजीव गांधी किसान न्याय योजना की किश्त 17 को
मुख्यमंत्री बघेल ने लोगों से कहा कि दीवाली से पहले 17 अक्तूबर को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की किश्त की राशि किसानों को मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के तहत रोजगार दे रही है। 28 जिलों में सी-मार्ट बन गया है, बाकी जिलों में भी जल्द बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान किसानों को पैरा दान की अपील की। कहा कि पैरा जलाए नहीं। जिस तरह रामसेतु के निर्माण में गिलहरी का योगदान था। उसी तरह जलवायु परिवर्तन में सबका योगदान हो। 

सकरी नदी पर 9.10 करोड़ की लागत से बने पुल का लोकार्पण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कवर्धा शहर में एनएच-30 में सकरी नदी पर 9 करोड़ 10 लाख की लागत से पुल का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि, यह पुल इस जिले में विकास की नई इबारत लिखेगा और संपर्क क्रांति लाएगा। सकरी नदी पर निर्मित यह पुल शहर का सबसे ऊंचा पुल है। इसके बन जाने के बाद मध्यप्रदेश के जबलपुर, मंडला, रायपुर सहित मुंगेली, बेमेतरा, और बिलासपुर मुख्यालय के लिए 12 महीने संपर्क बना रहेगा। इससे पहले ब्रिटिशकाल में निर्मित करीब 100 साल पुराना पुल काफी जर्जर हो गया था, जिसमें बरसात के दिनों में बाढ़ आ जाने से आवागमन बंद हो जाता। 

Leave a Reply

Next Post

कॉस्‍मोप्रोफ इंडिया की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रदर्शनी का तीसरा संस्‍करण 

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 11 अक्टूबर 2022। भारत में तेजी से बढ़ रहे और विकसित हो रहे सौंदर्य बाजार के लिये आदर्श बी2बी इवेंट कॉस्‍मोप्रोफ इंडिया अपनी सबसे प्रतिष्ठित प्रदर्शनी के तीसरे संस्‍करण के साथ लौट आया है। यह आयोजन 6 से 8 अक्‍टूबर 2022 को मुंबई के जियो […]

You May Like

बस्तर में पहली बार ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी....|....कोरबा की कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में आग लगी....|....जनता की सुरक्षा सिर्फ-कागजों में रहेगी या फील्ड में दिखेगी....|....अमर अग्रवाल बोले-सवालों से विकास नहीं होता,जनता को रिजल्ट चाहिए....|....जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी से पुलिस की पूछताछ....|....चार दोषियों को उम्रकैद, एक को एक साल की सजा....|....भाजपा सरकार जनता की आवाज कुचलने पुलिस को आगे कर कोल कंपनी से दोस्ती निभा रही....|....अडानी को जल, जंगल, जमीन सौंपने यूसीसी लागू करने जा रहे - कांग्रेस....|....तिमाही नतीजों में बैंक ऑफ इंडिया का जलवा....|....मुंबई में 'पॉपॉईज' का पहला साल सुपरहिट, अब दोगुने विस्तार की तैयारी