मीडिया के सामने निकला प्रकाश झा का डर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 25 मई 2022। अपने बेखौफ और बेबाक विषयों से समाज को सच्चाई का आइना दिखाने वाले , सत्ता की राजनीति हो या आस्था के नाम पर धर्म गुरुओं की राजनीति, बिना किसी भय के सच्ची कहानियों को बड़े पर्दे पर दिखाने की इनकी कला कमाल की है। जी हां, बेखौफ और निडरता से हर कहानी को बड़ी ही बारीकी से कह देने वाले डायरेक्टर प्रकाश झा ने हाल ही में आश्रम 3 के प्रेस कॉन्फ्रेंस पहली बार कहा की हां,उन्हे भी डर लगता है जब किसी अनचाही हलचल या विरोध का सामना होता है। मुंबई में जुहू के पांच सितारा होटल में रखी गई सबसे बड़ी वेब श्रृंखला एक बदनाम–आश्रम 3 के प्रेस कांफ्रेंस पर जब डायरेक्टर प्रकाश झा को पूछा गया कि आश्रम के पहले सीजन में उनके खिलाफ एफ. आई.आर दर्ज की गई और अब के सीजन में उनपर स्याही फेकी गई ऐसे में लगातार हो रहे हंगामों से क्या वो डर भी जाते हैं?  इनपर प्रकाश झा कहते हैं,“ आश्रम के बारे में ऐसा है कि कही कुछ भी हो सकता है। कोई कुछ भी कर सकता है क्योंकि हमने विषय ही ऐसा चुना है जो समाज का विषय है। लोगों से संबंध रखता है , लेकिन यहां किसी एक व्यक्ति या कल्पना की कहानी नहीं है। और मैं ये कहूं की मुझे डर नही लगता ये भी गलत बात है। लेकिन डर के जीना भी अच्छा नहीं लगता, तो उसके साथ जीता हूं। और हमेशा से मन करता हैं कि जो कहना है वो तो कहना ही है। किसी व्यक्ति को अगर व्यक्तिगत रूप से चोट पहुंचाए बिना कुछ कह सकूं,तो मैं कोशिश करता हूं कि उसे कहूं अब चाहे वो राजनीतिक हो चाहे हो धार्मिक हो या चाहे वो व्यवसायिक हो। बाकी पत्थर फेंके जाते हैं , गालियां पड़ती हैं, एफ आई आर दर्ज होते हैं चलो कोई नही लोगों के हाथ मजबूत होंगे”। 

आश्रम के बॉबी बाबा निराला का चोला पहनकर मायाजाल फैला रहे हैं। ऐसे में, जब  प्रकाश झा से पूछा गया कि उन्हें बॉलीवुड में वो किसे बाबा निराला समझते है तो उन्होंने हंसकर कहा कि” मेरे सारे दोस्त तो मुझे ही बाबा निराला समझते हैं । मुझसे बड़ा निराला तो कोई है ही नहीं । मैं किसी और का नाम क्यों लूं”। खैर हसकर प्रकाश झा ने मीडिया के सवालों का बड़ी ही सहजता से जवाब दिया ।

Leave a Reply

Next Post

पूजा हेगड़े ने 'कभी ईद कभी दीवाली' की शूटिंग फिर से शुरू की

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 25 मई 2022। प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में गर्व और गरिमा के साथ भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद, पैन इंडिया क्वीन पूजा हेगड़े ने सलमान खान अभिनीत ‘कभी ईद कभी दीवाली’ की शूटिंग फिर से शुरू की। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म कि शूटिंग 13 […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान