‘वोट चोरी और बेरोजगारी एक-दूसरे से जुड़े, अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे युवा’; राहुल का भाजपा पर वार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 23 सितंबर 2025। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब तक देश में चुनाव ईमानदारी से नहीं होंगे और वोट चोरी होती रहेगी, तब तक युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ेगा। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एकस पर हिंदी में पोस्ट करते हुए लिखा कि आज के समय में भारत के युवाओं के सामने सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है और यह सीधे-सीधे वोट चोरी से जुड़ी हुई है।

‘युवाओं को रोजगार-अवसर उपलब्ध कराना सरकार का कर्तव्य’
राहुल गांधी ने कहा, ‘जब कोई सरकार जनता का भरोसा जीतकर सत्ता में आती है, तो उसका पहला कर्तव्य युवाओं को रोजगार और अवसर उपलब्ध कराना होता है। लेकिन भाजप ईमानदारी से चुनाव नहीं जीतती। वे सत्ता में बने रहने के लिए वोट चुराते हैं और संस्थाओं को अपने नियंत्रण में रखते हैं।’ उन्होंने आरोप लगाया कि इसी वजह से बेरोजगारी 45 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। सरकारी नौकरियों में भर्ती की प्रक्रिया ठप हो गई है, परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं और हर भर्ती घोटाले की कहानियां भ्रष्टाचार से जुड़ी होती हैं।

पीएम मोदी पर राहुल ने साधा निशाना
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘देश के युवा मेहनत करते हैं, सपने देखते हैं और अपने भविष्य के लिए संघर्ष करते हैं। लेकिन मोदी जी का ध्यान सिर्फ अपने पीआर पर है, कभी मशहूर हस्तियों से अपनी तारीफ करवाने में, तो कभी बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में। सरकार की पहचान अब युवाओं की उम्मीदें तोड़ने और उन्हें हताश करने वाली बन चुकी है।’ 

छात्रों पर पुलिस के लाठीचार्ज का वीडियो किया शेयर
उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ एक वीडियो भी साझा किया जिसमें एक तरफ नौकरी की मांग कर रहे छात्रों पर पुलिस के लाठीचार्ज के दृश्य हैं, जबकि दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी को पौधारोपण करते, मोर को दाना खिलाते और योग करते दिखाया गया है। राहुल गांधी ने कहा, ‘सच्ची देशभक्ति अब भारत को बेरोजगारी और वोट चोरी से मुक्त कराने में है।’

Leave a Reply

Next Post

नक्सल संगठन कमजोर पड़ रहा : गृहमंत्री विजय शर्मा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नारायणपुर 23 सितंबर 2025। नारायणपुर में नक्सल के दो सेंट्रल कमेटी (CC) मेंबर को ढेर करने में सुरक्षाबलों ने कामयाबी पाई है।उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा  ने इस पर कहा कि लगातार मिल रही सफलताओं के बीच सुरक्षा बलों ने वरिष्ठ नक्सली कैडरों को मार गिराया गया […]

You May Like

कोरबा की कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में आग लगी....|....जनता की सुरक्षा सिर्फ-कागजों में रहेगी या फील्ड में दिखेगी....|....अमर अग्रवाल बोले-सवालों से विकास नहीं होता,जनता को रिजल्ट चाहिए....|....जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी से पुलिस की पूछताछ....|....चार दोषियों को उम्रकैद, एक को एक साल की सजा....|....भाजपा सरकार जनता की आवाज कुचलने पुलिस को आगे कर कोल कंपनी से दोस्ती निभा रही....|....अडानी को जल, जंगल, जमीन सौंपने यूसीसी लागू करने जा रहे - कांग्रेस....|....तिमाही नतीजों में बैंक ऑफ इंडिया का जलवा....|....मुंबई में 'पॉपॉईज' का पहला साल सुपरहिट, अब दोगुने विस्तार की तैयारी....|....मुंह का अल्सर न करें नजरअंदाज, बच सकती है जिंदगी: हेड एंड नेक कैंसर पर विशेषज्ञ की चेतावनी