सीएम योगी बोले- संत रविदास ने किया था सामाजिक कुरीतियों पर वार, समाज को दी नई चेतना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुजफ्फरनगर 11 जून 2025। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मध्य काल में जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था, तब संत रविदास के रूप में एक प्रकाश पुंज का उदय हुआ। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों पर वार किया और समाज को नई चेतना देने का काम किया। सीएम योगी बुधवार को शुकतीर्थ पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को भी सम्मान नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंदन के जिस छात्रावास में बाबा साहब ने पढ़ाई की थी, उसे भी खरीद कर उनकी स्मृति संजोने का काम किया है।

कानून व्यवस्था पर बोले कि अब कांधला और कैराना जैसी घटनाएं नहीं हो सकतीं। उन्होंने ऐलान किया कि तीर्थ में संत रविदास और ज्ञान भिक्षुक दास की मूर्तियां लगेंगी। संत समनदास के नाम पर घाट का निर्माण होगा। सड़कों का चौड़ीकरण कराया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी से मिलीं सीएम रेखा गुप्ता, राजधानी की हरित योजनाओं पर चर्चा; विकास और पर्यटन पर जोर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 11 जून 2025। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राजधानी के विकास के मुद्दे पर चर्चा की। उन्होंने दिल्ली को स्वच्छ और हरित बनाने के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी दी और पीएम के विजन […]

You May Like

ऋचा ने मिस एमपी का खिताब जीता, फिर चुना कॉर्पोरेट करियर....|....पुलिसकर्मी पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप....|....नकली सप्लीमेंट और एलोपैथिक दवाओं का खेल पकड़ा, पांच गिरफ्तार....|....दिल्ली में आशा कार्यकर्ताओं को अब मिलेंगे 6000 रुपये....|....खून से सने कपड़ों ने खोला अंधे कत्ल का राज....|....माफिया और मच्छर की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस....|....इस्राइल को 40 हजार खतरनाक बम देगा अमेरिका....|....ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी संसद में घमासान....|....बाढ़ के बाद भूंकप से सहमा नेपाल....|....रिश्तों की वफादारी को पर्दे पर उतार रहे रोहित राजावत