विध्वंसक पिनाका रॉकेट लॉन्चर के बारे में जानिए जिसे भारत ने चीन बॉर्डर पर तैनात कर दिया है

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 22 अक्टूबर 2021। लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर चीन के साथ जारी सीमा विवाद को देखते हुए भारत ने बॉर्डर पर पिनाका रॉकेट लॉन्चर तैनात कर दिए हैं। आइए इस रॉकेट लॉन्चर के बारे में ख़ास बातें जानते हैं। इस लॉन्चर का नाम भगवान शिव के धनुष पिनाक के नाम पर रखा गया है। मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर पिनाका को पूरी तरह से भारत में भारत द्वारा बनाया गया है। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन ने इसे विकसित किया है। पिनाका रॉकेट का सबसे कमजोर वेरिएंट MK-1 45 किलोमीटर दूर के टारगेट को भी आसानी से भेद सकता है। MK-2 लॉन्चर की बात करें तो 90 किलोमीटर और सबसे उन्नत MK-3 लॉन्चर से 120 किलोमीटर तक हमला किया जा सकता है। यह रॉकेट 100 किलोग्राम तक के वजन के हथियार उठाने में सक्षम हैं। लॉन्चर की लंबाई 16 फीट 3 इंच से लेकर 23 फीट 7 इंच तक है।

214 कैलिबर के इस लॉन्चर से एक साथ 12 पिनाका रॉकेट दागे जा सकते हैं। एक लॉन्चर बैटरी के जरिए 44 सेकेंड में 72 पिनाका रॉकेट दागे जा सकते हैं। पिनाका रॉकेट की स्पीड करीब 5757 किलोमीटर प्रतिघंटा है। माने सेकेंड्स में यह दुश्मनों को राख में तब्दील करने में सक्षम है।

1999 में पाकिस्तान के साथ कारगिल युद्ध में पिनाक लॉन्चर्स का इस्तेमाल किया गया था। उस दौरान इसे ऊंचाई वाले इलाको में भेजा गया था जहां इस रॉकेट ने पाकिस्तान द्वारा बनाए बंकरों को ध्वस्त कर दिया था। अपनी स्पीड की वजह से पिनाका लॉन्चर दुश्मनों को संभलने का वक्त ही नहीं देता है।

Leave a Reply

Next Post

'अंबानी से जुड़ी फाइल पास करने के लिए करोड़ों रुपए रिश्वत का मिला था ऑफर', सत्यापाल मलिक का बड़ा दावा, पीएम मोदी का भी जिक्र

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 22 अक्टूबर 2021। जम्मू कश्मीर के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक ने बड़ा दावा किया है कि जब वो जम्मू कश्मीर के गवर्नर के पद पर थे तब अंबानी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक से जुड़े एक युवक की फाइल को क्लीयर करने के एवज में उन्हें […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान