ड्रैगन की दादागिरी: दक्षिण चीन सागर में अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी पर हमला, अज्ञात चीज से हुई टक्कर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

वाशिंगटन 08 अक्टूबर 2021। दक्षिण चीन सागर में अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। उधर, ताइवान मामले को लेकर दोनों देश आक्रामक रूप से आमने-सामने आ चुके हैं। इस बीच दक्षिण चीन सागर पर अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी पर हमला हुआ है। हालांकि, यह हमला किस चीज से किया गया और किसने किया, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि पनडुब्बी की टक्कर किसी अज्ञात चीज से हुई थी। इस हमले में किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है और पनडुब्बी भी ऑपरेशनल स्थिति में बनी हुई है। 

पांच दिन पहले हुआ था हमला 

यूएस पैसिफिक फ्लीट की ओर से बयान जारी किया गया है कि यूएसएस कनेक्टिकट नाम की सीवॉल्फ-क्लास परमाणु पनडुब्बी पर हमला पांच दिन पहले हुआ था, लेकिन संचालन सुरक्षा बनाए रखने के लिए इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई थी। बयान में यह भी कहा गया है कि हमले का असल ऑब्जेक्ट क्या था? और किस चीज से टक्कर हुई, यह अभी साफ नहीं हुआ है। इसकी जांच की जा रही है। 

दो जवानों को आई चोट 

हमले में दो जवानों को चोट लगी है वहीं अन्य नौ लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। अमेरिका का कहना है कि यह हमला उस वक्त हुआ जब अमेरिकी पनडुब्बी अपने रूटीन ऑपरेशन पर थी। हमले के बाद पनडुब्बी को आगामी जांच के लिए गुआम बंदरगाह की ओर भेज दिया गया है। 

चीन का कानून, बिना इजाजत घुसे तो होगा हमला 

चीन ने दक्षिण चीन सागर के लिए पिछले महीने ही नया कानून बनाया है। चीन का कहना है उसकी इजाजत के बिना अगर कोई भी उसके जलक्षेत्र में दाखिल होता है तो उस पर सीधे हमला कर दिया जाएगा। इस कानून के बाद अमेरिकी पनडुब्बी पर हुए हमले को चीन की प्रतिक्रिया माना जा रहा है। हालांकि, अमेरिका सीधे तौर पर इस हमले को नकार रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

उत्तराखंड: आज से कई रूटों के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे केंद्रीय मंत्री सिंधिया, ये रहेगा किराया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर देहरादून 08 अक्टूबर 2021। उड़ान योजना के तहत उत्तराखंड में आज शुक्रवार से कई रूटों पर हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई हेली सेवाओं का उद्घाटन करेंगे। वहीं, जौलीग्रांट एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ