हाईवे पर खड़ी ट्रक से जा टकराई तेज रफ्तार बस, 20 घायल; बगीचा से जा रही थी दुर्ग

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर 17 अक्टूबर 2022। बिलासपुर में देर रात तेज रफ्तार बस हाईवे पर खड़ी ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया है। अभी तक हादसे को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बस दुर्ग जा रही थी। हादसा हिर्री थाना क्षेत्र में हुआ है। 

जानकारी के मुताबिक, बगीचा से दुर्ग रोडवेज कंपनी की स्लीपर बस रविवार रात दुर्ग के लिए निकली थी। अभी बस हिर्री क्षेत्र में हाईवे पर भोजपुरी टोल प्लाजा के पास पहुंची थी कि सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे की ओ से जा भिड़ी। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। टोल के पास लोगों ने हादसा होते देखा तो पुलिस को सूचना दी। इस पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। 

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से घायलों को बिल्हा और सरगांव के अस्पताल में भर्ती कराया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बस ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है। आशंका है कि ड्राइवर को झपकी आने के चलते हादसा हुआ है। बस में 25 से ज्यादा यात्री सवार बताए जा रहें। अन्य यात्रियों को दूसरे वाहन से रवाना किया गया। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। 

Leave a Reply

Next Post

मुठभेड़: कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर कई नक्सली घायल; भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कांकेर 17 अक्टूबर 2022। कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें कई नक्सलियों को गोली लगने और घायल होने का दावा किया जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि घायल नक्सलियों को उनके साथी उठाकर ले गए हैं। जवानों […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब