हेमंत सोरेन ने की खरगे-राहुल से मुलाकात; बन्ना गुप्ता ने चंपई को कहा ‘सर्कस का शेर’

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 03 सितंबर 2024। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि मैं उनसे मिलने की योजना काफी समय से बना रहा था। यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। अब हम झारखंड विधानसभा चुनाव के बारे में चर्चा करेंगे। बाकी सब ठीक है। हम पूरी ताकत से सरकार चलाएंगे और भविष्य में चुनाव भी जीतेंगे।

इस बीच झारखंड के पूर्व सीएम और भाजपा नेता चंपई सोरेन को लेकर झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि झामुमो के लोग चंपई सोरेन को ‘बाघ’ कहते थे, लेकिन भाजपा ने उन्हें पिंजरे में बंद कर दिया और उन्हें ‘सर्कस का शेर’ बना दिया। उन्हें वहां आजादी नहीं मिल सकती। भाजपा की वाशिंग मशीन में नहाने के बाद लोग पवित्र हो जाते हैं। उनके साथ जुड़ने वाले अब भ्रष्ट नहीं रह जाते और ईमानदार हो जाते हैं।

Leave a Reply

Next Post

जयराम रमेश बोले- क्या पीएम मोदी कांग्रेस की एक और गारंटी को ‘हाईजैक' कर जातिगत जनगणना कराएंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 03 सितंबर 2024। जातिगत जनगणना पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की टिप्पणी के एक दिन बाद कांग्रेस ने मंगलवार को सवाल किया कि चूंकि संघ ने ‘‘हरी झंडी” दे दी है, तो क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस की एक और गारंटी को ‘हाईजैक’ कर […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान