अयोध्या में सीएम योगी ने रखी गर्भगृह की पहली शिला, बोले-राम मंदिर होगा देश का राष्ट्र मंदिर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अयोध्या 01 जून 2022। अयोध्या में उत्सव जैसा माहौल है। राम भक्त उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राम मंदिर के गर्भगृह का शिलान्यास कर दिया है। इससे पहले सीएम योगी ने निर्माणाधीन राम मंदिर के गर्भगृह का शिला पूजन किया। मंत्रोच्चरण के साथ आधारशिला रखी गई। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामजन्मभूमि के परिसर में प्रवेश किया और सबसे पहले रामलला की आरती उतारी। इसके बाद सीएम योगी निर्माणाधीन गर्भगृह स्थल पर वैदिक आचार्यों द्वारा किए जा रहे अनुष्ठान में शामिल हुए। सीएम योगी ने श्रीराम लला के भव्य घर के निर्माण में लगने वाली पहली नक्काशीदार शिला को विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद स्थापित किया। बता दें इससे पहले पांच अगस्त 2020 को पीएम नरेंद्र मोदी ने मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था।

योगी आदित्यनाथ द्वारा राम मंदिर का पहला पिलर स्थापित करते ही वहां पर बैठे लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे संतों-महंतों ने कहा कि यह दिन देखने के लिए कितनी पीढ़ियां कुर्बान हो गई हैं। आज हम लोगों का सौभाग्य है कि इस पल को अपनी आंखों से देख पा रहे हैं। 

हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी रमेश दास कहते हैं कि जिस तरह से भगवान राम अयोध्या छोड़ कर 14 वर्ष के लिए वनवास चले गए थे और अयोध्यावासी उदास थे उनके लौटने के बाद जिस तरह की खुशी अयोध्या वासियों में दिखी थी, कुछ इस तरह की खुशी आज लोगों में दिख रही है। इस दौरान सीएम योगी ने राम मंदिर निर्माण कार्य में लगे इंजीनियरों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और संतों-महंतों समेत कुल 200 लोग मौजूद थे। 

अयोध्या में 500 साल की तड़पन जल्द दूर होगी: सीएम योगी
शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दो साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभारंभ किया। हमें गर्भगृहके शिला पूजन का शोभाग्य मिला। जल्द ही भव्य राम मंदिर बनकर तैयार होगा। अब राम मंदिर का निर्माण तेजी से होगा। गोरक्षपीठ की तीन पीढ़ियां इस काम में लगी थीं। अयोध्या में 500 साल की तड़पन जल्द दूर होगी। 

राम मंदिर भारत का राष्ट्रीय मंदिर होगा: योगी
अयोध्या में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम मंदिर भारत का राष्ट्रीय मंदिर होगा। लोग इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। राम मंदिर भारत की एकता का प्रतीक होगा।

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी बोले- पांच महीनों में 15 सुरक्षाकर्मी और 18 नागिरकों की हत्या, प्रधानमंत्री जी! ये फिल्म नहीं कश्मीर की सच्चाई है

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           जम्मू 01 जून 2022। घाटी में लगातार कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाए जाने और हत्याओं के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलेते हुए कहा है, 18 दिनों से कश्मीरी पंडित धरने पर हैं, […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड