राहुल गांधी बोले- पांच महीनों में 15 सुरक्षाकर्मी और 18 नागिरकों की हत्या, प्रधानमंत्री जी! ये फिल्म नहीं कश्मीर की सच्चाई है

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

जम्मू 01 जून 2022। घाटी में लगातार कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाए जाने और हत्याओं के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलेते हुए कहा है, 18 दिनों से कश्मीरी पंडित धरने पर हैं, लेकिन भाजपा 8 साल का जश्न मनाने में व्यस्त है। दरअसल, मंगलवार को कुलगाम में एक हिंदू महिला शिक्षिका रजनी बाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से एक बार फिर से घाटी में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 

प्रधानमंत्री जी, यह फिल्म नहीं सच्चाई है
राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, कश्मीर में पिछले पांच महीनों में 15 सुरक्षकर्मी शहीद हुए और 18 नागरिकों की हत्या कर दी गई। कल भी एक शिक्षिका की हत्या कर दी गई। 18 दिनों से कश्मीरी पंडित धरने पर हैं, लेकिन भाजपा 8 साल का जश्न मनाने में व्यस्त है। प्रधानमंत्री जी, ये कोई फिल्म नहीं, आज कश्मीर की सच्चाई है। 

स्कूल जाते समय हुई थी हत्या
हर रोज की तरह रजनी बाला बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल के लिए रवाना हुईं। जब वह स्कूल परिसर के नजदीक पहुंचीं तो आतंकियों ने उन पर गोलियां चला दीं। एकाएक रजनी जमीन पर गिर पड़ीं। इसके बाद स्थानीय लोग और स्कूल स्टाफ ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, गोलियों की आवाज सुनकर कई स्कूली बच्चे बेहोश हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबल के जवान भी मौके पर पहुंचे।
12 साल की है बेटी
मृतक रजनी बाला के पति राजकुमार भी शिक्षक हैं और कश्मीर संभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। टीचर रजनी की 12 साल की एक बेटी भी है, जो अपने माता-पिता के साथ घाटी की वादियों में रह रही थी। रजनी सांबा जिले के नानके चक की रहने वाली थीं और पिछले करीब पंद्रह सालों से कश्मीर संभाग में कार्यरत थीं। 

Leave a Reply

Next Post

सीआरपीएफ जवानों को नहीं मिला वीरता पदक, झारखंड पुलिस की लापरवाही बनी वजह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रांची 01 जून 2022। साल 2019 में झारखंड में सीआरपीएफ के जवानों ने जाबांजी दिखाते हुए एक मुठभेड़ में नक्सलियों के छक्के छुड़ा दिए थे। मुठभेड़ में शामिल जवानों की बहादुरी की चर्चा हर जगह होने लगी। इसके बाद सीआरपीएफ मुख्यालय ने इन सभी जवानों के […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड