सेना प्रमुख एम एम नरवणे का चीन व पाकिस्तान को चेतावनी, बोले – हमारे धैर्य की परीक्षा न लें

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 15 जनवरी 2021। भारतीय सेना आज अपना 73वां स्थापना दिवस मना रही है। इंडियन आर्मी चीफ जनरल एम एम नरवणे ने चीन को चेतावनी की कि वह हमारे धैर्य की परीक्षा लेने की गलती ना करे। आर्मी डे परेड में अपने संबोधन में जनरल नरवणे ने चीन और पाकिस्तान के साथ लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर तनाव का जिक्र करते हुए कहा कि हम बातचीत के जरिए समाधान के प्रति प्रतिबद्ध हैं लेकिन कोई भी हमारे धैर्य की परीक्षा लेने की गलती ना करें।

एकतरफा साजिश को दिया करारा जवाब

उन्होंने कहा कि पिछला साल भारतीय सेना के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण रहा है। उत्तरी सीमाओं पर चीन के साथ चल रहे तनाव का जिक्र करते हुए कहा कि देश की सीमाओं पर एकतरफा बदलाव की साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया गया। उन्होंने कहा कि गलवान के वीरों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। जनरल नरवणे ने कहा कि भारतीय सेना देश की संप्रभुता और सुरक्षा पर कोई आंच नहीं आने देगी।

हमारे सैनिकों का मनोबल पर्वत की तरह-आर्मी चीफ

स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए भारत और चीन के बीच सीनियर मिलिट्री कमांडर स्तर की अब तक आठ बार बातचीत हो गई है। उन्होंने कहा कि भारी ठंड और कठिन परिस्थितियों के बावजूद हमारे सैनिकों का मनोबल उन पर्वत शिखरों से भी बहुत ऊंचा है जिसकी वह मुस्तैदी से रक्षा कर रहे हैं।

पाक को भी मिल रहा है सख्त जवाब-नरवणे

लाइन ऑफ कंट्रोल (पाकिस्तान सीमा) के बारे में आर्मी चीफ ने कहा कि वहां भी दुश्मन के हर नापाक इरादे का करारा जवाब दिया जा रहा है। पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देने की अपनी आदत से लाचार है। सीमा पर ट्रेनिंग कैंपों में करीब 300 से 400 आतंकी घुसपैठ करने की फिराक में बैठे हैं। पिछले साल सीज फायर उल्लंघन में 44 पर्सेंट बढ़ोतरी हुई जो पाकिस्तान के नापाक इरादों का सबूत है।

नई तकनीक से सेना में भी बदलाव

आर्मा चीफ ने सेना के मॉर्डनाइजेशन के बारे में बताया और कहा कि उभरती टेक्नॉलजी जैसे आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस, ब्लॉक चेन, क्वांटम कम्प्युटिंग, अनमैन्ड सिस्टम, डायरेक्ट एनर्जी वेपन और ड्रोन स्वॉर्मिंग के क्षेत्र में भी देश की संस्थाएं काम कर रही हैं। उन्होंने इंडियन आर्मी मोबाइल ऐप भी लॉन्च की। यह लोगों को खासकर युवाओं को भारतीय सेना के बारे में विस्तृत जानकारी देगी। साथ ही आर्मी में महिला अधिकारियों को परमानेंट कमिशन मिलने पर फर्स्ट डे कवर भी जारी किया गया।

Leave a Reply

Next Post

डार्क सर्कल्स क्यों होते हैं? इन चीज़ों का करें इस्तेमाल और हमेशा के लिए पाएं डार्क सर्कल से छुटकारा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           डार्क सर्किल्स यानी आंखों के नीचे काले घेरे न सिर्फ आपकी खूबसूरती बल्कि पूरी पर्सनेलिटी पर असर डालते हैं। नींद न आने की वजह से आंखों में थकावट के साथ डार्क सर्कल होना सबसे बड़ी समस्या है। डार्क सर्कल्स की बजह से आकी सुंदरता न सिर्फ कुछ कम […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप