हर अपराध में भाजपा से जुड़े लोगों की होती है भूमिका : धनंजय सिंह ठाकुर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

अपराध और अपराधियों से भाजपा का चोली दामन का साथ

छत्तीसगढ़ से हजारों की संख्या में गायब महिलाओं के पीछे भाजपा से जुड़े लोगों की ही भूमिका  के मिल रहे है सबूत 

मानव तस्करी, चिटफंड घोटाला, ड्रग्स माफिया, अवैध शराब तस्करी, माओवादियों के मददगार सब मे भाजपा से जुड़े लोग पकड़े गए

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 27 नवंबर 2020। मानव तस्करी मामले में भाजपा नेता की गिरफ्तारी होने के बाद कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हो रहे हर अपराध में भाजपा से जुड़े नेताओं की भूमिका रहती है। ड्रग माफिया हो, मानव तस्कर हो, शराब तस्कर हो, चिटफंड कंपनियों के घोटालाबाज हो, नक्सलियों के मददगार, अवैध कार्यों के माफियाओं का सरगना हो भाजपा से जुड़े लोग ही पकड़े जाते हैं और भाजपा के बड़े नेताओं के साथ इनकी तस्वीर रहती है इससे स्पष्ट है कि 15 साल के शासन काल में भाजपा के बड़े नेताओं ने अवैध कार्य करने वाले अपराधियों को संरक्षण देकर बचाने का काम किया है। 15 साल के रमन शासनकाल में मानव तस्करी और नशीली पदार्थों के तस्कर भाजपा नेताओं के संरक्षण में फले फूले हैं। भाजपा का अपराध और अपराधियों के साथ चोली दामन का साथ हमेशा रहता है। एक प्रकार से भाजपा अपराधियों की शरणस्थली बन चुकी है। रमन भाजपा शासनकाल में छत्तीसगढ़ से हजारों की संख्या में महिलाएं और बेटियां गायब हुई है। मानव तस्करी के मामले में भाजपा नेत्री की गिरफ्तारी से छत्तीसगढ़ से गायब उन महिलाओं के पीछे भी कहीं न कहीं भाजपा से जुड़े लोगों का हाथ होने का संदेश नजर आता है। इसकी जांच होनी चाहिए। 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मानव तस्करी मामले में भाजपा नेत्री की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, गंगा पांडेय को पार्टी से निष्कासित कर  जिम्मेदारियों से बच नही सकते। भाजपा से जुड़े लोग हमेशा अवैध कार्यो में पकड़े जाते रहे है तब भाजपा के नेता बदलापुर का आरोप लगाकर अपराधियों को बचाने का षड्यंत्र करते है। रमन सरकार के दौरान भी नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपों रमन सिंह के ओएसडी गुप्ता के खिलाफ चार साल तक कार्यवाही नही होने दी गई। पीड़िता का एफआईआर तक दर्ज नही किया गया। सरकार बदलने के बाद जब पीड़िता के शिकायत पर कार्यवाही की गई तो भाजपा नेत्री जबिता मंडावी पीड़िता का अपहरण कर लेती है जिसे पुलिस द्वारा छुड़वाया जाता है।

Leave a Reply

Next Post

फसल बेचने के समय किसान सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं ये मोदी और भाजपा के किसान विरोधी होने का जीता जागता प्रमाण : मोहन मरकाम

शेयर करेदेश ही नहीं प्रदेश में भी जहां-जहां भाजपा की सरकारे वहां-वहां के किसान परेशान  भाजपा किसानों, मजदूरों, गरीबों से किए वादों को कभी पूरा नहीं करती है छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 27 नवंबर 2020। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि देश में ही नहीं प्रदेश में भी जहां-जहां भाजपा […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान