साउथ मुंबई में ‘वन मरीना’ का धमाकेदार आगाज़

admin
शेयर करे

साउथ मुंबई में ‘वन मरीना’ ने बदली स्काईलाइन की तस्वीर

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 21 फरवरी 2026। व्हाईएम इंफ्रा ने अश्विन शेट ग्रुप के साथ रणनीतिक साझेदारी में साउथ मुंबई के मरीन लाइंस में 74 मंज़िला अल्ट्रा-लक्ज़री रेसिडेंशियल टावर ‘वन मरीना’ लॉन्च किया है। लगभग 15 लाख वर्गफुट के इस प्रोजेक्ट का अनुमानित ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू ₹2800 करोड़ है। 2, 3, 4 बीएचके, डुप्लेक्स और पेंटहाउस विकल्पों के साथ इसकी कीमतें ₹7 करोड़ से ₹45 करोड़ तक रहेंगी। हर फ्लोर पर लगभग छह अपार्टमेंट और 95% घरों से अरब सागर का नज़ारा इसकी खासियत है।

व्हाईएम इंफ्रा ग्रुप के चेयरमैन सुहैल याकूब ने कहा, “वन मरीना सिर्फ एक लक्ज़री एड्रेस नहीं, बल्कि साउथ मुंबई की विरासत भूमि को विश्वस्तरीय विकास में बदलने की हमारी सोच का प्रतीक है।” मैनेजिंग डायरेक्टर आतिफ याकूब ने जोड़ा, “यह प्रोजेक्ट सीमित सप्लाई वाले प्रीमियम माइक्रो-मार्केट में दीर्घकालिक मूल्य सृजन का अवसर प्रदान करता है।”

अश्विन शेट ग्रुप के चेयरमैन और एमडी अश्विन एन शेट ने कहा, “बीओमोंड और सीनर्जी के बाद सोबो में हमारी वापसी ‘वन मरीना’ के साथ डिज़ाइन उत्कृष्टता और दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह टावर आधुनिक आर्किटेक्चर, प्रीमियम अमेनिटीज़ और 722 पार्किंग स्पेस के साथ साउथ मुंबई की स्काईलाइन में नया आयाम जोड़ने जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

“पहली नज़र को सलाम 2” के म्यूज़िकल मुहूर्त से गूंजा मुंबई

शेयर करे‘सिया के राम’ की सीता संग बड़े पर्दे पर दिखेंगे राज रंजीत थिएटर से फिल्मों तक: राज रंजीत का नया दमदार अध्याय (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 21 फरवरी 2026। हिंदी फिल्म “पहली नज़र को सलाम 2” का म्यूज़िकल मुहूर्त गीत रिकॉर्डिंग के साथ संपन्न हुआ। इस फिल्म में […]

You May Like

बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी....|....जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने तोड़ी चुप्पी....|....एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शनों का विदेशी कनेक्शन?....|....सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच....|....खादी का नया अवतार, जेन-ज़ेड के साथ स्वदेशी का विस्तार....|....शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा