कांग्रेस का खजाना खाली, भरने के लिए सत्ता में आना चाहती है : पीएम मोदी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

गुवाहटी 21 मार्च 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। असम के बोकाखाट में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में एक बार फिर डबल इंजन सरकार बनना तय है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राज्य में एक बार फिर भाजपा सरकार बनेगी, एनडीए की सरकार दोबारा सत्ता में आएगी। 

ब्रह्मपुत्र पर आधुनिक पुल बन रहे हैं

प्रधानमंत्री मोदी ने रैली में आगे कहा कि कांग्रेस राज में सवाल था कि ब्रह्मपुत्र के दोनों किनारों के बीच आपस में कनेक्टेविटी कैसे बढ़े? लेकिन NDA के सेवाकाल में ब्रह्मपुत्र पर आधुनिक पुल बन रहे हैं, पुराने अधूरे पुलों को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हम जानवरों की सुरक्षा के साथ-साथ असम के लोगों के लिए सुविधाओं पर काम कर रहे हैं। 

असम में वनक्षेत्र में वृद्धि हुई

पीएम मोदी ने रैली में कहा कि काजीरंगा सहित हमारे तमाम अभ्यारण्य, हमारे वनक्षेत्र, हमारी धरोहर भी हैं, पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी हैं और रोजी रोटी के साधन भी हैं। मुझे खुशी है कि बीते पांच साल में असम में वनक्षेत्र में वृद्धि हुई है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि असम दर्शन के तहत 9,000 से ज्यादा सत्रों, नामघरों और आस्था से जुड़े दूसरे स्थानों में इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने का काम भी भाजपा और एनडीए की सरकार ने किया है।

हमारे शासनकाल में असम नई ऊंचाईयों की ओर बढ़ा है

पीएम मोदी ने रैली में कहा कि असम की एक और बहुत बड़ी ताकत है पेट्रोलियम और इससे जुड़े उद्योग। दशकों तक कांग्रेस असम के इस सामर्थ्य पर भी बैठी रही। बीते छह साल में तेल और गैस के सेक्टर में असम में 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज से 90 साल से भी पहले अग्रेजों ने एक कानून बनाकर बैंबू को वृक्ष की कैटेगरी में डाल दिया था। ये कानून प्राइवेट जमीन पर उगाए गए बैंबू को काटने, उनके ट्रांसपोर्टेशन पर रोक लगाता था। आजादी के बाद भी 70 साल तक ये कानून ऐसे ही चला।

कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

50 साल से ज्यादा असम पर राज करने वाले लोग आजकल असम को पांच गारंटी दे रहे हैं। असम के लोग इनकी रग-रग से वाकिफ हैं। इन लोगों को झूठे वायदे करने की, झूठे घोषणापत्र बनाने की आदत पड़ गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस मतलब झूठे घोषणापत्र की गारंटी, कंफ्यूजन की गारंटी, अस्थिरता की गारंटी, बम, बंदूक और ब्लॉकेड की गारंटी, हिंसा और अलगाववाद की गारंटी, भ्रष्टाचार और घोटालों की गारंटी।

कांग्रेस को अपना खजाना भरने के लिए किसी भी कीमत पर सत्ता चाहिए

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में NDA सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। लेकिन आज के कांग्रेस नेताओं को तो सिर्फ सत्ता से मतलब है, वो चाहे कैसे भी मिले। असल में कांग्रेस का खजाना अब खाली हो गया है, उसे भरने के लिए इन्हें किसी भी कीमत पर सत्ता चाहिए।

कांग्रेस पर अब कोई भरोसा नहीं करता

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि खुद को सेकुलर बताते हैं, लेकिन असम, पश्चिम बंगाल और केरल में संप्रदाय के आधार पर बने दलों के साथ दोस्ती करते हैं। सत्ता के सामने इनको कुछ नहीं दिखता। इसी कारण अब कांग्रेस के लोगों की बातों पर देश में कोई भरोसा नहीं कर रहा।

चाय मजदूरों की दैनिक मजदूरी बढ़ाने पर असम सरकार गंभीर है

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस ने चाय बागान में काम करने वाले परिवारों को भी सालों तक अभाव में रखा। बीते पांच सालों में भाजपा ने चाय बागान में काम करने वाले साथियों के लिए पढ़ाई, कमाई और दवाई से जुड़ी जरूरतों के लिए एक के बाद एक कदम उठाए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि चाय जनजाति के साथियों और इस जनजाति से निकली महान विभूतियों को मान-सम्मान और स्वाभिमान का जीवन देने के लिए NDA प्रतिबद्ध हैं। टी गार्डन्स में काम करने वाले श्रमिक साथियों की दैनिक मजदूरी बढ़े इसके लिए भी असम सरकार पूरी तरह गंभीर है।

Leave a Reply

Next Post

इंडिया लीजेंड्स ने जीता रोड सेफ्टी टी-20 वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज का खिताब , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदान की ट्राफी , दर्शकों के साथ मैच का लिया आनन्द

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 22 मार्च 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रोड सेफ्टी टी-20 वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज के फायनल मैच की विजेता टीम इंडिया लीजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर को ट्राफी प्रदान की और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप