पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, खूंखार नक्सली प्रभाकर की पत्नी राजे कांगे गिरफ्तार, आठ लाख का था इनाम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कांकेर 13 जनवरी 2025। खूंखार नक्सली प्रभाकर की पत्नी राजे कांगे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजे कांगे डीवीसीएम रैंक की नक्सली है जिस पर आठ लाख रुपये का इनाम था।  रावघाट एरिया कमेटी की प्रभारी भी थी। कौड़ोसाल्हेभाट गांव से पुलिस ने प्रभाकर की पत्नी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक राजे कांगे ग्रामीण के घर में छुपी थी। शरण देने वाले नक्सल समर्थक श्यामनाथ उसेंडी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नक्सलियों का शीर्ष नेता प्रभाकर पिछले महीने ही गिरफ्तार किया गया था। अब पुलिस ने उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

कांकेर पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के उत्तर बस्तर डिवीजन के तहत सक्रिय रावघाट एरिया कमेटी प्रभारी मालती उर्फ राजे उर्फ निर्मला कांगे की गतिविधि की जानकारी पुलिस को मिल रही थी। 11 जनवरी को जिला कांकेर के थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र से मालती एवं नक्सल सहयोगी और शरण देने वाला श्यामनाथ उसेण्डी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली मालती उर्फ राजे से पूछताछ की जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव: सीएम साय बोले- युवा शक्ति के हाथों ही खड़ी होगी विकसित छत्तीसगढ़ की बुलंद इमारत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 13 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद की पुण्यस्थली रही है। स्वामी विवेकानंद ने किशोरावस्था के अपने दो बरस यहां डे भवन में व्यतीत किये। जब कोई हवाई मार्ग से रायपुर आता है तो उसे विमानतल का नाम स्वामी विवेकानंद के नाम पर देखकर महसूस हो […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला