अमित शाह ने चुनाव आयोग के फैसले का किया स्वागत, बोले- दूध का दूध पानी का पानी हो गया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 19 फरवरी 2023। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असली शिवसेना विवाद पर चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत किया है। शनिवार को पुणे में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कल सत्यमेव जयते शब्द चरितार्थ हो गया। चुनाव आयोग ने दूध का दूध पानी का पानी कर दिया। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना को असली शिवसेना और धनुष बाण दोनों मिल गए। जो लोग झूठ का सहारा लेकर चिल्ला रहे थे, आज उन्हें पता चल गया है कि सच्चाई किसके पक्ष में है। उन्होंने कहा कि आज पुणे के कार्यकर्ताओं को एक संकल्प करके जाना है कि महाराष्ट्र की सभी सीटें शिवसेना और भाजपा के खाते में आएंगे। अमित शाह ने कार्यक्रम में पुस्तक ‘मोदी @20’ के मराठी संस्करण का विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे। उन्होंने दोहराया कि 2019 के विधानसभा चुनावों के पहले मुख्यमंत्री पद साझा करने पर कोई सहमति नहीं हुई थी। बता दें, 2019 के विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित होने के बाद शिवसेना ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ लिया था। इसमें दावा किया गया था कि भाजपा ने उसके साथ सीएम का पद साझा करने का वादा किया था। 

पीएम ने देश को सुरक्षित बनाया, अब समृद्ध बनाने की बारी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश की राजनीति में आना महज संयोग नहीं है। पीएम मोदी ने भारत को सुरक्षित बनाया है और अब देश को समृद्ध बनाने की बारी है। विश्व में इंग्लैंड को पीछे छोड़कर अब हम पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था हैं। उन्होंने कहा, अगर पीएम मोदी के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में सफल 20 साल को समझना है तो उससे पहले की 30 साल की उनकी तपस्या को समझना पड़ेगा।

शाह ने कहा कि पीएम मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री बने, तब वे एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री थे जिन्होंने कभी सरपंच तक का चुनाव नहीं लड़ा था। उन्होंने लोगों को साथ लेकर चलने की कला सिद्धहस्त की, समस्याओं को सुनने का धैर्य प्राप्त किया, गरीबों के प्रति संवेदनशीलता उनके दिल और कार्यपद्धति का हिस्सा बन चुकी थी और भारत माता की सेवा के लिए जीना उनका एकमात्र उद्देश्य था।  

पॉलिसी पैरालिसिस से ग्रस्त थी पिछली सरकार  
शाह ने कहा, 2004 से 2014 की पिछली सरकार के शासन में हर मंत्री अपने आप को प्रधानमंत्री मानता था, लेकिन कोई भी मंत्री प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री नहीं मानता था। पॉलिसी पैरालिसिस हो चुका था। आए दिन सीमापार से आतंकी आकर हमारे जवानों को मार जाते थे। 12 लाख करोड़ के घपले, महिलाएं और देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं। विदेशों में देश का सम्मान नहीं था, लेकिन दिल्ली में किसी के माथे पर शिकन तक नहीं आती थी। ऐसे में नरेंद्र मोदी के नाम की घोषणा हुई और चुनाव एक लहर में बदल गया और देखते देखते हमारी पार्टी को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ।

शाह ने ओंकारेश्वर मंदिर में की पूजा
केंद्रीय मंत्री अमित शाह शनिवार देर रात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा भी की। इसके बाद उन्होंने बीमार चल रहे भाजपा सांसद गिरीश बापट से पुणे के महात्मा फुले संग्रहालय में मुलाकात की।

Leave a Reply

Next Post

सोनू सूद के नाम पर रखा गया भारत की सबसे बड़ी थाली का नाम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 19 फरवरी 2023। आम जनता के मसीहा, सोनू सूद को एक बार फिर रेस्तरां ने सम्मानित किया गया, हैदराबाद के कोंडापुर के पास स्थित गिस्मत जेल मंडी ने सबसे बड़े दिल वाले व्यक्ति के लिए उनकी सभी 17 शाखाओं में भारत की सबसे बड़ी प्लेट […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप